कांग्रेस के मनसूबों पर बीजेपी ने फेरा था पानी, स्थापना दिवस पर बोले गडकरी- हमारी पार्टी कोई जातिवादी या सांप्रदायिक नहीं...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन गडकरी ने कहा कि एक राजनेता के लिए पार्टी उसके परिवार की तरह होनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि एक राजनेता के लिए पार्टी उसके परिवार की तरह होनी चाहिए और उसे पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार के सदस्य के रूप में मानना ​​चाहिए।
नितिन गडकरी (सौजन्य-एएनआई)
Updated on

नागपुर: भाजपा का आज 6 एप्रिल को 46वां स्थापना दिवस है। सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि एक राजनेता के लिए पार्टी उसके परिवार की तरह होनी चाहिए और उसे पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार के सदस्य के रूप में मानना ​​चाहिए।

नितिन गडकरी ने यह बात महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करने दौरान कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित थे। भाजपा आज अपना स्थापना दिवस भी मना रही है।

परिवार के सदस्य की तरह कार्यकर्ता

नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘एक नेता के लिए उसकी पार्टी उसके परिवार की तरह होनी चाहिए तथा पार्टी कार्यकर्ता उसके परिवार के सदस्य की तरह होने चाहिए। आपको पार्टी कार्यकर्ताओं से वैसा ही प्यार करना चाहिए जैसा आप अपने बच्चों से करते हैं।'' गडकरी ने कहा कि उनके और फडणवीस जैसे नेताओं को आज जो कुछ भी बनने का अवसर मिला है, वह शुरू से ही असंख्य पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान के कारण संभव हुआ है। उन्होंने दावा किया कि एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस ने समाज में जनसंघ, ​​भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस की गलत छवि फैलाने की कोशिश की थी। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘लेकिन, हमने अपने बारे में फैलाई गई गलत सूचनाओं को दूर किया है। हमारी पार्टी कोई जातिवादी या सांप्रदायिक पार्टी नहीं है।'' गडकरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति के कारण बड़ा नहीं होता है।

भाजपा का उद्देश्य विकास

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ता होना ही हमारी जाति (पहचान) है।'' उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र का समग्र विकास है। नागपुर से सांसद ने कहा, ‘‘हमारे लिए राष्ट्र सर्वप्रथम और हर चीज से ऊपर है।'' गडकरी ने यहां नए भाजपा कार्यालय के निर्माण के लिए व्यक्तिगत रूप से 25 लाख रुपये का योगदान दिया।

नए कार्यालय के लिए 5 लाख रुपये का योगदान

भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी। भाजपा के गठन के बाद 1984 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने केवल दो सीट जीती थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखे जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे "हमारे अपने घर का शिलान्यास हो रहा है।''

सीएम फडणवीस ने कहा, ‘‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।'' उन्होंने भाजपा के नए कार्यालय के लिए पांच लाख रुपये का योगदान दिया और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने का अनुरोध किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com