गिनीज बुक की तैयारी! संविधान ग्रंथ और 1 लाख लोगों की क्विज; आंबेडकर जयंती पर नागपुर में बनेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

Largest Constitution Book Kamptee: कामठी में बनेगा इतिहास! दुनिया का सबसे बड़ा 'संविधान ग्रंथ' और 1 लाख लोगों की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी। ड्रैगन पैलेस टेम्पल में डॉ. आंबेडकर जयंती पर बनेंगे विश्व रिकॉर्ड।
Kamptee, Nagpur to host the world's largest Indian Constitution book at Dragon Palace Temple. A global online quiz with over 1 lakh participants aims for 2 world records.
संविधान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

World Record Constitution Book: नागपुर में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर इस वर्ष कामठी स्थित विश्व प्रसिद्ध ड्रैगन पैलेस टेम्पल एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बनने जा रहा है। ओगावा सोसाइटी की संस्थापक अध्यक्ष एड. सुलेखा कुंभारे और मनीष पाटिल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से दुनिया में भारतीय संविधान का सबसे बड़ा ग्रंथ तैयार किया जा रहा है।

इसी के साथ 1 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी वाली ‘विश्वव्यापी संविधान प्रश्नोत्तरी’ का भी आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में दुबई के एक बड़े पुस्तक का नाम गिनीज बुक में दर्ज है, लेकिन कामठी में तैयार हो रहा यह संविधान ग्रंथ उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी में है।

इस पहल का उद्देश्य संविधान को केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन से जोड़ना है। इस अभियान के प्रमुख उद्देश्य हैं संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना। घर-घर में संविधान अध्ययन की परंपरा विकसित करना।

युवाओं और विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक समझ को मजबूत करना और नागरिकों में संविधान के प्रति आत्मीयता और गर्व की भावना जगाना है। पूर्व राज्य मंत्री एड. सुलेखा कुंभारे ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। केवल जयंती मनाने के बजाय संविधान को समझना और उसे जीवन में अपनाना ही डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

1 लाख प्रतिभागियों की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी

14 अप्रैल को सुबह 11 बजे ड्रैगन पैलेस टेम्पल की आधिकारिक वेबसाइट www.dragonpalacetemple.co.in पर वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन संविधान प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी। इसमें 1 लाख से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार में आकर्षक नकद राशि दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 अप्रैल से शुरू होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com