-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Isi Honey Trap No Evidence Of Sending Intelligence Intentionally High Court Grants Bail
ISI हनी ट्रैप: जानबूझकर खुफिया जानकारी भेजने के सबूत नहीं, हाई कोर्ट ने दी जमानत
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आईएसआई को ब्रह्मोस मिसाइल से संबंधित जानकारी लीक करने के मामले में एटीएस की ओर से निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था. वर्ष 2018 में गिरफ्तारी के बाद गत वर्ष ही उसकी जमानत की अर्जी ठुकराई गई थी. किंतु अब पुन: जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया. इस पर लंबी सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता द्वारा जानबूझकर खुफिया जानकारी भेजने के सबूत नहीं होने का हवाला देते हुए न्यायाधीश अनिल किल्लोर ने जमानत प्रदान की. याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधि. एस.वी. मनोहर, अधि. डी.वी. चौहान और सरकार की ओर से सहायक सरकारी वकील ठाकरे ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि फेसबुक के माध्यम से ब्रह्मोस इंजीनियर हनीट्रैप में फंस गया था. 17 जून 2022 को भी जमानत अर्जी ठुकराई गई थी. निचली अदालत में मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ने पर पुन: हाई कोर्ट आने की स्वतंत्रता प्रदान की थी.
UP के गवाह, बयान दर्ज करने में देरी
बचाव पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि 6 माह का समय मिलने के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से निचली अदालत में सुनवाई को गति देना था. किंतु मामले की सुनवाई काफी धीमी गति से चल रही है. निकट भविष्य में सुनवाई खत्म होने की संभावना नहीं है. इस मामले में अब तक 6 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. जबकि 11 गवाहों के बयान दर्ज किया जाना बाकी है. चूंकि गवाह यूपी से है, अत: गवाहों के बयान दर्ज करने हर समय एक माह तक के लिए सुनवाई स्थगित हो रही है. याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि यदि एफआईआर पर भी गौर किया जाए तो ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा 3 लागू नहीं होती है. अधिक से अधिक धारा 5 के तहत मामला बनता है. इस धारा के तहत अधिक से अधिक 3 वर्ष की सजा का प्रावधान है जबकि अभियुक्त को गत 4 वर्ष से अधिक समय से जेल में रखा जा रहा है.
लैपटॉप में लीक हुईं खुफिया फाइलें
अभियोजन पक्ष के अनुसार निशांत को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस की ओर से चार्जशीट भी दायर की गई. जिसमें बताया गया कि निशांत के लैपटॉप और हार्डडिस्क का गहन जांच की गई. लैपटॉप में खुफिया और प्रतिबंधित रिकार्ड पाया गया था. इस तरह की 19 फाइल्स निशांत के लैपटॉप में थी. आश्चर्यजनक यह है कि उसने लैपटॉप में एक साफ्टवेअर डाल रखा था. साफ्टवेयर के जरिए लैपटॉप से खुफिया और गंभीर विस्तृत जानकारी विदेशों में बैठे आतंकी संगठनों को मिल जाती थी. प्राथमिक स्तर पर पाया गया कि 4,47,734 कैच फाइल्स इस लैपटॉप और हार्डडिस्क से लीक हुई है. अभियोजन पक्ष के अनुसार याचिकाकर्ता ने ही सुफिया और प्रतिबंधित रिकार्ड लीक किया है. जिसके अनुसार उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामला काफी गंभीर होने से अभियुक्त को जमानत नहीं देने की मांग सरकारी पक्ष की ओर से की गई.
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
Isi honey trap no evidence of sending intelligence intentionally high court grants bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














