नागपुर में पकड़ाया फर्जी सेना अधिकारी, यूनिफॉर्म पहनकर खुद को बताता था आर्मी का मेजर

सेना की दक्षिणी कमान सैन्य खुफिया इकाई द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर नागपुर पुलिस ने नागपुर के वाडी शहर में भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में फर्जीवाड़ा करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा।
नागपुर में भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में फर्जीवाड़ा करने वाला पकड़ा गया
फर्जी मेजर (सौजन्य-प्रतीकात्मक)
Published on
Updated on

नागपुर: हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स सेना की वेशभूषा में खुद को सैनिक बताकर फर्जी वाड़ा कर रहा है। सेना की दक्षिणी कमान सैन्य खुफिया इकाई द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर नागपुर पुलिस ने नागपुर के वाडी शहर में भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में फर्जीवाड़ा करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा।

अधिकारियों के अनुसार, फर्जी सेना अधिकारी बन रहे आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोपाल कंसरे उर्फ ​​गुलाब के रूप में हुई है। आरोपी श्री पूर्णाल लेआउट, दाभा का निवासी है।

खुद को बताता था मेजर

आरोपी को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय सेना में मेजर के रूप में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी गोपाल कंसरे जो भारतीय सेना में मेजर के रूप में फर्जीवाड़ा कर रहा था, नागपुर में नियमित रूप से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहा था।

आरोपी लोगों की विश्वसनीयता हासिल करने के लिए सेना की वर्दी पहनता था और सैन्य प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल करता था। लेकिन लोगों को उसके व्यवहार पर सक हुआ। उसके संदिग्ध व्यवहार के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद उसकी गतिविधियों की जांच की गई।

पुलिस ने लगाई धारा

आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 318 (4), धारा 319 (2) और धारा 205 सहित संबंधित धाराओं के तहत वाडी पुलिस स्टेशन में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com