- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gutkha Worth 1 Crore Seized Police Raided Warehouse In Mouda
1 करोड़ का गुटखा जब्त, मौदा स्थित गोदाम में पुलिस का छापा
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. परिमंडल 3 के डीसीपी गजानन राजमाने को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पांचपावली पुलिस ने एक गुटखा और तंबाकू विक्रेता के घर पर छापा मारा था. उसकी निशानदेही पर सोमवार की रात पुलिस ने मौदा स्थित गोदाम में छापा मारा और 1 करोड़ रुपये का गुटखा और तंबाकू जब्त की.
पुलिस ने रियाजुद्दिन अंसारी (45), शास्त्रीनगर निवासी सुनील जुनेजा और महल निवासी हिमांशू भद्र (40) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बीते शनिवार राजमाने को जानकारी मिली थी कि पांचपावली थाना क्षेत्र में रहने वाला रियाज बड़े पैमाने पर तंबाकू और गुटखा बेच रहा है. उन्होंने पांचपावली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए.
रियाज के घर पर लाखों रुपये का माल बरामद हुआ. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि सुनील जुनेजा से माल खरीदता है. सुनील और हिमांशू भद्र का गोदाम मौदा थाना क्षेत्र में है. रियाज से मिली जानकारी के अनुसार पांचपावली पुलिस ने मौदा पुलिस और एफडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर सावली फाटा परिसर में स्थित गोदाम में छापा मारा. गोदाम के सामने ही पुलिस को एक ट्रक दिखाई दिया. ट्रक की जांच करने पर सुगंधित तंबाकू के बोरे लदे थे.
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में रेव पार्टी पर छापेमारी, एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर गिरफ्तार
Amravati News: कैफे की आड़ में देहव्यवसाय, दामिनी पथक का छापा, 13 लोग गिरफ्तार
Wardha News: आयपीएल सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड, 2 लाख 52 हजार की सामग्री जब्त, नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी
Mumbai News: ED की एक साथ 13 जगहों पर छापेमारी, 41 अनधिकृत इमारतों का मामला
इसके बाद गोदाम का ताला तोड़ा गया. भीतर भी भारी मात्रा में गुटका और तंबाकू रखी हुई थी. जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का पता चला है. बताया जाता है कि सुनील जुनेजा क्रिकेट सट्टे के धंधे में भी लिप्त है. हिमांशू भद्र के साथ मिलकर वह तंबाकू का व्यापार करता है. मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से बड़े पैमाने पर तंबाकू और गुटखा की तस्करी की जाती है.
पुलिस के छापे की जानकारी मिलने के बाद से जुनेजा और भद्र अंडरग्राउंड हो गए है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. शहर में तस्करी कर माल बेचने वाले अन्य राज्यों के व्यापारियों पर भी पुलिस शिकंजा कसने वाली है. शहर में पुलिस की सख्ती ज्यादा होने के कारण जुनेजा ने मौदा में गोदाम बनाया था. खुद डीसीपी राजमाने ने गोदाम में जाकर जांच की.
Gutkha worth 1 crore seized police raided warehouse in mouda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में LIC बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट का रास्ता साफ, सैकड़ों परिवारों को मिलेगी राहत
Apr 03, 2026 | 09:44 PMबंगाल चुनाव: न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर बोलीं CM ममता, AIMIM और BJP पर लगाए आरोप; कही यह बड़ी बात
Apr 03, 2026 | 09:34 PMलेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
Apr 03, 2026 | 09:31 PMGood Friday के बाद आने वाला Easter Sunday, यह ‘संडे’ क्यों है खास? जानिए असली बातें
Apr 03, 2026 | 09:27 PM‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
Apr 03, 2026 | 09:22 PMबारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख
Apr 03, 2026 | 09:21 PMअमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
Apr 03, 2026 | 09:18 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














