7.40 लाख के माल पर हाथ साफ

theft
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. गणेशपेठ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 7.40 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने भालदारपुरा निवासी शेख सरफराज शेख रफीक (36) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

शुक्रवार की रात सरफराज और उनका परिवार घर में सोया था. देर रात अज्ञात आरोपी ने घर की छत से हॉल में प्रवेश किया. किचन में फ्रिज के ऊपर रखी अलमारी की चाबी से लॉक खोलकर सोने के जेवर और नकद सहित 7.40 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया.

6 बजे के दौरान परिवार की नींद खुली तो चोरी का पता चला और पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. घर की जानकारी रखने वाले किसी व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Navbharat Live
navbharatlive.com