कोंढाली को दें नगर पंचायत का दर्जा, सलिल देशमुख ने की मांग

Salil Deshmukh
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. काटोल तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कोंढाली को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग अनेक दिनों से चल रही है. इसका प्रस्ताव भी नगर विकास विभाग को सादर किया गया है. जिप सदस्य सलील देशमुख ने एक दिन पूर्व हुई जिला परिषद की आमसभा में इस प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग की.

उन्होंने कहा कि कोंढाली की बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए विकास के दृष्टिकोण से ग्राम पंचायत को मिलने वाली निधि पर्याप्त नहीं होती. इसलिए नगर पंचायत का दर्जा मिलना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग को सादर किये प्रस्ताव में जिला परिषद का प्रस्ताव आवश्यक होना जरूरी है. इसलिए सदन में उक्त प्रस्ताव को मंजूर करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि जिप से प्रस्ताव मंजूर कर जिलाधिकारी कार्यालय के नगर रचना विभाग के माध्यम से दोबारा नगर विकास विभाग को सादर किया जाएगा.