दवा कंपनी के मैनेजर से 59.51 लाख की ठगी

Maharashtra Woman duped of over Rs 10 lakh through online fraud
FIle Pic
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. मोबाइल पर पार्ट टाइम जॉब के मैसेज के झांसे में आकर एक बड़ी दवा कंपनी के मैनेजर  59,51,741 रुपये की साइबर ठगी के शिकार हो गये. जानकारी के अनुसार वैशालीनगर निवासी विलास नगीना मिश्रा (40) प्राइवेट दवा कंपनी में मैनेजर हैं. उन्हें 9 अप्रैल को सुबह करीब 9.55 बजे मोबाइल पर अज्ञात आरोपी के नंबर से एक मैसेज आया जिसमें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर था.

विलास ने रुचि दिखाई तो फिर लिंक भेजकर टास्क पूरा करने को कहा गया. ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बाद अज्ञात आरोपी ने विलास को उक्त रकम टेलीग्राम अकाउंट और janvitrivagi148customersupport119ishani नामक के किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में भेजने को कहा. 21 जून तक विलास ने सारी रकम भेज दी लेकिन उन्हें कोई पार्ट टाइम जॉब नहीं मिला. काफी इंतजार के बाद जब काम पूरा नहीं हुआ तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला. उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी.