संपत्ति बेचने के नाम पर 51 लाख की ठगी

Maharashtra Woman duped of over Rs 10 lakh through online fraud
FIle Pic
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. कोर्ट में प्रकरण न्याय प्रविष्ट होने के बावजूद एक व्यक्ति ने व्यापारी के साथ अपने मकान का सौदा कर लिया. एग्रीमेंट करके मोटी रकम ली और बाद में मुकर गया. परेशान व्यापारी ने तहसील पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने वर्धमाननगर निवासी नारायण नथमल मणीमार (65) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपी तोलानी बिल्डिंग, जलालपुरा निवासी यशवंत हेमंतदास तोलानी (51) बताया गया. नारायण व्यवसायी है गांधीबाग के लाल इमली चौक पर उनका कार्यालय है.

एक दोस्त ने उन्हें बताया कि तोलानी अपनी बिल्डिंग बेच रहा है. नारायण ने तोलानी से संपर्क किया. 2.41 करोड़ रुपये में बिल्डिंग का सौदा हुआ. नारायण ने उसे 55 लाख रुपये दिए और एग्रीमेंट टू सेल भी हुआ. कुछ समय बाद नारायण ने बाकी रकम लेकर घर की रजिस्ट्री करवाने को कहा लेकिन तोलानी ने टालमटोल शुरू कर दी.

कुछ दिन बाद तोलानी ने संपत्ति बेचने से ही इनकार कर दिया और रकम देने से भी इनकार कर दिया. बाद में नारायण ने पूछताछ की तो पता चला कि बिल्डिंग को लेकर पहले ही न्यायालय में केस चल रहा है.

कोर्ट ने संपत्ति बेचने पर रोक भी लगाई है. उन्होंने तोलानी से जवाब तलब किया तो 3.85 लाख रुपये वापस कर दिए. कोर्ट में केस न्याय प्रविष्ट होने के बावजूद तोलानी ने सच्चाई छुपाई और बिल्डिंग का सौदा कर लिया. रकम भी नहीं लौटाई. इसीलिए नारायण ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

Navbharat Live
navbharatlive.com