फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप

fire
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. कामगारनगर परिसर में एक अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया. स्थानीय नागरिकों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें बढ़ती जा रही थीं. खबर मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पायी. कामगारनगर चौक पर ही श्रीगणेश अपार्टमेंट के मैजनाइन फ्लोर पर एक फ्लैट है.

इस फ्लैट का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था. रात 11 बजे के दौरान दूध विक्रेता अपार्टमेंट में रहने वालों को दूध पहुंचाने गया तो फ्लैट से धुआं निकलता दिखाई दिया. उसने नागरिकों को जानकारी दी तुरंत बिल्डिंग खाली करके सभी बाहर आ गए.

दमकल विभाग को सूचना दी. खुद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे बंद थे. सुगतनगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था.