स्टेशनों को उड़ाने की फ़र्ज़ी धमकी, नागपुर में परेशान हुई RPF-GRP

Gutter water spreading on the road, matter in front of Nagpur railway station
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. गोवा के एक नशेड़ी ने पूरे राज्य के रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी देकर दहशत मचा दी. हालाँकि कुछ घंटों में उसे अरेस्ट कर लिया गया. जानकारी के अनुसार, मुंबई में एक युवक को मेसेज आया कि राज्य के किसी स्टेशन पर वह बम ब्लास्ट करने वाला है.

युवक ने तुरंत पास के पुलिस स्टेशन को सूचना दी. जहां से बात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुँची और आनन फ़ानन में सभी बड़े स्टेशन और ट्रेनों की जाँच की जाने लगी. नागपुर में आरपीएफ और जीआरपी ने अलर्ट पर रहते हुए तलाशी शुरू की.

बम निरोधक दस्ता भी काम ओर लग गया. हालाँकि सुबह 10.30 बजे खबर आई कि मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले को गोवा से अरेस्ट कर लिया है. उसने नशे की हालत में मेसेज किया था. इसके बाद सभी ने राहत की साँस ली.

Navbharat Live
navbharatlive.com