- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Eligible Candidates Declared Ineligible Uproar Over Nmc Appointment
पात्र उम्मीदवारों को घोषित कर दिया अपात्र, नागपुर महानगरपालिका नियुक्ति को लेकर मचा बवाल
नागपुर महानगरपालिका से वर्ष 2021 में रिटायर हुए राजकुमार वंजारी ने अपनी बेटी के लिए आवेदन किया था। सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए। 15 अगस्त को उनकी बेटी को कार्यालय बुलाया गया था। जांच की गई, दस्तावेज भी वेरीफाई किए गए लेकिन जब सूची जारी हुई तो उसमें वंजारी की बेटी का नाम नहीं था।
- Written By: किर्तेश ढोबले

नागपुर महानगरपालिका नियुक्ति को लेकर मचा बवाल (सौ.सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर महानगरपालिका में नियुक्ति के लिए घोषित सफाईकर्मियों के वारिसों की सूची को लेकर हड़कंप मच गया है। आरोप है कि सूची में कई अनियमितताएं हैं और सूची दुर्भावनापूर्ण इरादे से जारी की गई है। नेताओं के करीबी या अपने परिचित लोगों को जगह देने का भी आरोप है। साथ ही 6 अगस्त को जारी 329 व्यक्तियों की सूची में कई पात्र उत्तराधिकारियों को अपात्र घोषित कर दिया गया या उनकी उपेक्षा की गई। कई कर्मचारियों के वारिसों को सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद सूची में शामिल नहीं किया गया।
गौर करने वाली बात यह है कि प्लेसमेंट के लिए स्पॉट इंस्पेक्शन आवश्यक है। प्रशासन ने इसका निरीक्षण भी नहीं किया। मौके पर निरीक्षण न होने के कारण कई लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए। आरोप है कि महज 15 दिन बैठक कर सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। नगर निगम की ओर से जारी सूची को लेकर कई परिवारों ने प्रशासन से आपत्ति जताई है। ऐसे में नियुक्ति सूची में गड़बड़ी की आशंका है।
लाड पागे समिति की अनुशंसा के अनुसार सफाई कर्मियों के उत्तराधिकारियों को मनपा में नौकरी देने का नियम है। इसके तहत मनपा के कई सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपने उत्तराधिकारियों के लिए आवेदन किया था। हाल ही में औरंगाबाद पीठ के एक फैसले के बाद अन्य अनुसूचित जातियों को भी सूची में शामिल किया गया है। ऐसे में अनेक लोगों को इसका पात्र होना चाहिए था। प्रशासन ने कई लोगों को नजरअंदाज करते हुए इस सूची की घोषणा की। इस संबंध में कई मामले सामने आ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ का शुभारंभ
नागपुर के फल बाजार में ‘आम’ की एंट्री; अंगूर की मांग घटी, भीषण गर्मी के बीच तरबूज और ताड़गोला बने पहली पसंद
MBMC ने की 60 दिन में 100% ई-ऑफिस लागू, राज्य में तीसरा स्थान, 4 करोड़ की बचत
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
यह भी पढ़ें:- नागपुर में युवक का अपहरण कर जान से मारने की कोशिश, युवा सेना के पदाधिकारी सहित 7 पर FIR
दोबारा सूची प्रकाशित करने की मांग
नागपुर महानगरपालिका से वर्ष 2021 में रिटायर हुए राजकुमार वंजारी ने अपनी बेटी के लिए आवेदन किया था। सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए। 15 अगस्त को उनकी बेटी को कार्यालय बुलाया गया था। जांच की गई, दस्तावेज भी वेरीफाई किए गए लेकिन जब सूची जारी हुई तो उसमें वंजारी की बेटी का नाम नहीं था। इसी तरह सिद्धार्थ धनविजय वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनसे न तो पूछताछ की गई और न ही पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसके अलावा कई वर्षों पहले रिटायर हुए नाना अडिकाणे, अनिरुद्ध भालेकर, चक्रधर वानखेड़े समेत 50 से ज्यादा मामले सामने आए हैं लेकिन उनके वारिसों के नाम सूची में नहीं थे। उनके बाद रिटायर होने वालों के वारिसों के नाम सूची में आए। ऐसे में जो नाम बचे हैं उन्हें शामिल कर दोबारा सूची प्रकाशित करने की मांग की जा रही है।
नेताओं को प्राथमिकता का आरोप
24 जून 2024 को हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने कहा कि इसमें अन्य अनुसूचित जाति और जनजाति को भी शामिल किया जाए। इसके बाद मनपा प्रशासन ने 40 दिनों तक कोई प्रतिक्रिया नहीं की। इसके बाद केवल 3 दिन में मीटिंग कर पूरी लिस्ट फाइनल कर ली गई जो लोग पहले रिटायर हो गए उनके नाम इस सूची में नहीं थे। जिनका नाम बाद में आया, उन्हें सीटें आवंटित कर दी गईं। बीते 2 वर्षों से आवेदकों की जांच नहीं की गई है। इसलिए नाम नहीं आये यदि स्पॉट निरीक्षण किया गया होता तो पात्र लोग सूची में होते। यह प्रशासन की जिम्मेदारी थी। अयोग्यता का कारण नहीं बताया गया। इस सूची में नेताओं के करीबी रिश्तेदारों पर पक्षपात का भी आरोप है। ऐसे में सूची को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
पात्र होंगे तो नियुक्ति मिल जाएगी
मनपा के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के उपायुक्त डॉ. गजेंद्र महल्ले ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण लंबित हैं। उम्मीदवारों के आवेदन पूर्व निर्धारित नियमानुसार लिये गये। बाद में कोर्ट का फैसला आया और अन्य जातियों को समायोजित कर दिया गया। यदि उम्मीदवार पात्र हैं और उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज हैं तो उठाई गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।
Eligible candidates declared ineligible uproar over nmc appointment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: 50 के हुए युवाओं के पसंदीदा लेखक चेतन, जानें कैसे सिनेमाई पर्दे पर उनकी कहानियों ने रचा इतिहास
Apr 22, 2026 | 06:00 AMपेट्रोल-डीजल का खर्च होगा कम, Nitin Gadkari का बड़ा प्लान, 100% एथेनॉल से चलेगा भारत?
Apr 22, 2026 | 05:11 AMAI ने खुद किया Chrome हैक, अब आपका डेटा कितना सुरक्षित?
Apr 22, 2026 | 03:03 AMAaj Ka Rashifal 22 April: इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, लेकिन ये 2 राशियां रहें सावधान! जानें बुधवार का राशिफल
Apr 22, 2026 | 12:05 AMNumber 8 Numerology : 8, 17, 26 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
Apr 21, 2026 | 11:29 PMहैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
Apr 21, 2026 | 11:28 PMमहिला के गुस्से का सामना करते दिखे मंत्री गिरीश महाजन, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
Apr 21, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM













