HP पेट्रोल पम्पों पर तूफान का असर, शनिवार को अधिकांश पम्प रहे बंद

Action should be taken against the operators who do not start the petrol pump for 24 hours
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. वाहन चालकों को उस समय तकलीफों का सामना करना पड़ा, जब शहर के अधिकांश हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पम्प बंद रहे. पेट्रोल और डीजल का स्टॉक नहीं होने से पम्प ड्राय हो चुके हैं. ड्राई  होने के चलते पम्पों के एकाएक बंद होने से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया.

पेट्रोल की तलाश में वाहन चालक यहां-वहां भटकते नजर आए. गनीमत यह है कि अन्य कम्पनियों के पम्प शुरू रहने से वाहन चालकों को राहत मिली. गुजरात में आये तूफान का असर शहर के एचपी पेट्रोल पम्पों पर पड़ा है. गुजरात से प्रोडक्ट की सप्लाई नहीं होने की वजह से पम्प ड्राई पड़े हुए हैं. 

नायरा की रिफाइनरी से होती है सप्लाई

पेट्रोलियम डीलर्स के अनुसार हिन्दुस्तान पेट्रोलियम को गुजरात की नायरा रिफाइनरी से प्रोडक्ट की सप्लाई होती है. वहां पर तूफान आने की वजह से रेलवे लाइन बंद रही. 17 जून तक रेलवे ने शटडाउन लिया था. 18 जून से फिर से रेलवे में मॉल लोडिंग होना शुरू हो जायेगी. पश्चात 1 से 2 दिन में स्थिति सुधर जायेगी और पम्प शुरू हो जायेंगे.