- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Drone Surveillance On Kite Flyers In Nagpur
पतंगबाजों पर ड्रोन से हाेगी निगरानी, नागपुर में नायलॉन मांजा का उपयोग किया तो लॉकअप में मनेगी संक्रांति
नागपुर में नायलॉन मांजे की वजह से किसी को हानि न पहुंचे, इसके लिए पुलिस विभाग युद्ध स्तर पर कार्रवाई में जुटा है। पुलिस ने नायलॉन मांजा के विरोध में जनजागृति करने के साथ ही निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात कर दिए हैं...
- Written By: आकाश मसने

नागपुर में पतंगबाजों पर ड्रोन से निगरानी (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर में नायलॉन मांजे की वजह से किसी को हानि न पहुंचे, इसके लिए पुलिस विभाग युद्ध स्तर पर कार्रवाई में जुटा है। अब तक लाखों रुपयों का प्रतिबंधित नायलॉन मांजा जब्त किया जा चुका है। इसके बावजूद लोग चोरी-छिपे नायलॉन मांजा बेच रहे हैं। इसीलिए मंकर संक्रांति पर किसी की जान न जाए, पुलिस विभाग ने नायलॉन मांजा के विरोध में जनजागृति करने के साथ ही निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात कर दिए हैं। सभी जोन में ड्रोन के जरिए आसमान पर निगरानी की जाएगी। यदि किसी को नायलॉन मांजा से पतंग उड़ाते देखा गया तो उसकी संक्रांति थाने के लॉकअप में ही मनेगी।
सीपी रविंद्रकुमार सिंगल ने बताया कि सभी बाजारों में पुलिस पैदल गश्त करके पतंग और मांजा विक्रेताओं पर निगरानी कर रही है। अब तक 50 से ज्यादा विक्रेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे लाखों रुपये का माल भी जब्त किया गया है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग अब भी नायलॉन मांजा की बिक्री कर रहे हैं। यह चिंता की बात है। नायलॉन मांजा से किसी की जान भी जा सकती है। पूर्व में ऐेसे कई मामले देखने को मिले हैं।
पीए सिस्टम के जरिए चेतावनी
पुलिस और मनपा की सख्ती से बाजार से नायलॉन मांजा गायब हो गया है लेकिन कुछ लोग अपने घरों से जानलेवा नायलॉन मांजा बेच रहे हैं। कम उम्र के बच्चे नायलॉन मांजा से पतंग उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में हादसों की संभावना बढ़ गई है। इसीलिए सभी जोन में ड्रोन कैमरा उपलब्ध करवाए गए हैं। परिमंडल के डीसीपी की निगरानी में अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
रामटेक-मौदा रोड की ऊंचाई बनी मुसीबत! चाचेर के ग्रामीणों ने मंत्री आशीष जायसवाल से की बात, जलजमाव पर दी चेतावनी
Nagpur Metro: झुलसाती गर्मी में राहत की पहल, हीट एक्शन प्लान के तहत नागपुर मेट्रो अलर्ट मोड पर
Nagpur Teachers News: परीक्षा लें या चुनाव ड्यूटी निभाएं? नागपुर में शिक्षकों पर दोहरी मार
Ambedkar Jayanti Special: नागपुर के इसी होटल में ठहरे थे बाबासाहेब, 77 करोड़ से संवरेगा ‘श्याम होटल’ का भाग्य
विशेष तौर पर घनी आबादी वाले उन इलाकों में ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जहां पतंगबाजी ज्यादा होती है। इसके साथ ही पुलिस वाहन में गश्त करने के साथ ही पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है। घनी आबादी वाले इलाकों में छतों पर जाकर पुलिस युवाओं को आगाह कर रही है।
नायलॉन मांजा का उपयोग किया तो होगी कार्रवाई
यदि इसके बाद भी कोई नहीं समझा और पतंगबाजी में नायलॉन मांजा का उपयोग करते दिखाई दिया तो उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पकड़े जाने वाला चाहे कोई भी हो उसके साथ कोई सहानुभूति नहीं रखी जाएगी। धारा 223 लोक सेवक द्वारा जारी आदेशों की अवज्ञा से जुड़ी है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हो सकती है 6 महीने की जेल
इस धारा के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे सज़ा हो सकती है। इस धारा के तहत अगर किसी व्यक्ति की वजह से किसी को परेशानी, असुविधा या चोट लगती है या ऐसा होने का खतरा पैदा होता है तो उसे अधिकतम 6 महीने तक की जेल हो सकती है। इसके अलावा उस पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत भी 5 वर्ष तक की जेल हो सकती है। पतंगबाजों से अपील है कि पारंपरिक तरीके से सादे मांजे के साथ ही पतंग उड़ाएं। नायलॉन मांजा से किसी की जान भी जा सकती है, यह विचार करें।
Drone surveillance on kite flyers in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














