डॉ. अभिजीत चौधरी मनपा के नए आयुक्त; स्मार्ट सिटी CEO का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास

Dr. Abhijit Choudhary
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी के जाने के बाद राज्य सरकार ने डॉ. अभिजीत चौधरी को नया आयुक्त नियुक्त किया है. साथ ही उन्हें अगले आदेश तक स्मार्ट सिटी नागपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालने के निर्देश दिये गए हैं. सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव नितिन गद्रे ने चौधरी की नियुक्ति का आदेश जारी कर तत्काल कार्यभार संभालने को कहा है. उन्हें स्मार्ट सिटी के सीईओ का कार्यभार अजय गुल्हाने से तत्काल लेने का आदेश भी दिया गया है.