हत्यारे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला

dowry
दहेज (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. जेल से पैरोल पर रिहा हुए हत्यारे ने अपनी ही पत्नी को कार और पैसों के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. परेशान होकर पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की. नंदनवन पुलिस ने ईश्वरनगर निवासी राजश्री दलाल (36) की शिकायत पर तुषार साहबराव दलाल (40) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया.

तुषार ने वर्ष 2013 में सक्करदरा के सेवन हिल्स बार में जीतू गावंडे की हत्या की थी. इस मामले में तुषार सहित अन्य आरोपियों को हाई कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. तब से वह जेल में है. राजश्री खुद काम करके परिवार चला रही है. तुषार 4 बार जेल से पैरोल पर रिहा हो चुका है. इस दौरान उसने पत्नी को कई बार प्रताड़ित किया. कभी कार लेने के लिए तो कभी पैसे के लिए मारपीट करता था.

10 मार्च को तुषार ने राजश्री से पैसों की मांग की. इनकार करने पर गालीगलौज कर घर का सामान फेंक दिया. राजश्री अपने रिश्तेदार के घर रहने चली गई. तुषार ने उसे फोन पर धमकाया. परेशान होकर राजश्री ने पुलिस से शिकायत की. नंदनवन पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है.