- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Dengue Patients In Nagpur 3 Patients Died So Far
Nagpur News: नागपुर में इस बार 4 गुणा बढ़े डेंगू मरीज, अब तक 3 मरीजों की मौत
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. इस बार पूर्व विदर्भ के 6 जिलों में गत वर्ष की तुलना में डेंगू के मरीजों की संख्या चार गुणा बढ़ी है. इनमें 3 मरीजों की मृत्यु भी हुई है. त्योहारों के सीजन में नये मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है. सार्वजनिक स्वाथ्य विभाग पुणे कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विदर्भ के नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गड़चिरोली जिले में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच डेंगू के 552 मरीज मिले थे.
इनमें से एकमात्र मृत्यु हुई थी लेकिन इस बार 1 जनवरी से 6 नवंबर तक इन 6 जिलों में 2173 मरीज मिले. जबकि उपचार के दौरान 1 मरीज की मृत्यु हो गई. मृतकों में नागपुर ग्रामीण 1, सिटी 1 और चंद्रपुर जिले के 1 मरीज का समावेश हैं. पूर्व विदर्भ में नागपुर जिले में डेंगू के सर्वाधिक मरीज मिले हैं. इनमें सिटी में 843 और ग्रामीण में 422 सहित कुल जिले में कुल 1265 मरीज मिले.
वहीं वर्धा जिले में 155, भंडारा 28, गोंदिया 180, चंद्रपुर ग्रामीण 155, चंद्रपुर शहर 179 और गड़चिरोली जिले में 214 सहित कुल 2,176 मरीज मिले हैं. अब भी कई जिलों में डेंगू का हमला जारी है. नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता अभी खत्म नहीं हुई है. उपसंचालक कार्यालय के अनुसार रोकथाम के लिए कीटकनाशक का छिड़काव किया जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
नितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
नागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर
Dengue patients in nagpur 3 patients died so far
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














