- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Daga Hospital More Cesarean Deliveries Than Normal 194 Died Before Birth
Nagpur News: डागा हॉस्पिटल; नार्मल से अधिक सिजेरियन डिलीवरी, जन्म से पहले ही 194 की मृत्यु
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. डागा स्मृति शासकीय स्त्री अस्पताल (डागा) में पिछले ढाई वर्ष के दौरान जन्म के बाद महीनेभर के भीतर 64 बच्चों की मृत्यु हो गई. इनमें 2021 में 18 तथा 2022 में 3८ और 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2023 तक यानी 7 महीने में 18 बच्चों की मृत्यु हुई. साथ ही इन ढाई वर्षों के भीतर 194 की जन्म से पहले ही मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है.
मध्य भारत में शासकीय स्तर पर सबसे अधिक डिलीवरी डागा अस्पताल में होती हैं. यहां 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2023 के बीच 3,484 मेल और 3,234 फीमेल नवजात का जन्म हुआ. वहीं 34 महिलाओं की मृत्यु हुई. साथ ही 18 नवजात 1 से 28 दिन के भीतर चल बसे. यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर द्वारा मांगी गई जानकारी में हुआ.
अस्पताल में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2023 तक हुई कुल प्रसूति में 2,804 सामान्य तथा 3,910 सिजेरियन ऑपरेशन हुए. इससे साफ हो रहा है कि सामान्य की तुलना में सिजेरियन डिलीवरी अधिक हो रही है. वहीं 1 से 28 दिन के भीतर 12 मेल और 6 फीमेल नवजात की मृत्यु हुई. उक्त समयावधि में ओपीडी में 1,08,354 मरीजों का इलाज किया गया. वहीं 20,306 मरीजों को भर्ती किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
बेटों का जन्म अब भी ज्यादा
डागा में 1 जनवरी से 31 मार्च 2021 में 1,198 मेल व 1,064 फीमेल नवजात का जन्म हुआ. इसी तरह 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 तक 6,020 मेल व 5,713 फीमेल बेबी ने जन्म लिया. 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक यानी 6 महीने में 6,263 मेल और 5,826 फीमेल नवजात का जन्म हुआ. वहीं 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2023 तक 3,484 मेल और 3,234 फीमेल ने जन्म लिया. आंकड़ों से स्पष्ट हो रहा है कि बेटियों की तुलना में बेटों की संख्या अधिक है.
Daga hospital more cesarean deliveries than normal 194 died before birth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














