साइबर ठग ने लगाई 10 लाख की चपत

cyber crime
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर साइबर ठग लगातार लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं. इसी प्रकार के एक मामला हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में सामने आया. पुलिस ने आर्केड अपार्टमेंट, न्यू नरसाला निवासी उल्हास माधव लांडगे (38) की शिकायत पर मोबाइल क्र. 7462929755 के धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

उल्हास फेब्रिकेशन का व्यवसाय करते हैं. जनवरी में उपरोक्त नंबर से उन्हें वाट्सएप मैसेज आया. कंपनी के शोरूम और गाड़ियों के वीडियो लाइक करने पर हर लाइक पर 50 रुपये मिलने का झांसा दिया गया. काम आसान था इसीलिए उल्हास ने हामी दे दी. आरोपी ने उन्हें वाट्सएप पर 3 लिंक भेजीं. उन्होंने लिंक में भेजे गए वीडियो को लाइक किया तो तुरंत 150 रुपये खाते में जमा हो गए. इसके बाद उन्हें 3 लाख रुपये निवेश करने पर 5 लाख रुपये मिलने का झांसा दिया गया.

उल्हास ने आरोपी के खाते में 3 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन पैसे नहीं मिले. संपर्क करने पर आरोपी ने बताया कि उन्हें प्रीमियम टास्क के लिए और पैसे जमा करने होंगे. तरह-तरह का झांसा देकर उनसे 10 लाख रुपये जमा करवाए गए. बाद में आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया. ठगे जाने का पता चलने पर उल्हास ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Navbharat Live
navbharatlive.com