-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Crime Branch Caught Burglary Confession Of 5 Incidents Goods Worth 1 86 Lakh Seized
क्राइम ब्रांच के हाथ लगा सेंधमार, 5 वारदातों की कबूली, 1.86 लाख का माल जब्त
- Written By: नवभारत डेस्क

Reprsentative Image
नागपुर. बीते माह लकड़गंज परिसर में हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने चर्चित सेंधमार को गिरफ्तार किया. उसने अपने साथी की मदद से 5 जगहों पर चोरी करने की जानकारी दी. पुलिस ने उससे 1.86 लाख रुपये का माल जब्त किया है. पकड़ा गया आरोपी काशीबाई देउल, कोतवाली निवासी योगेश उर्फ लकी रमेश शाहू (25) बताया गया. उसके साथी कांजी हाउस चौक निवासी संतोष मातादीन शाहू (38) की तलाश जारी है. पिछले दिनों लकड़गंज पुलिस ने महल निवासी अश्विन दक्षिणी (50) की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अश्विन के निर्माणाधीन घर से आरोपियों ने 80,000 रुपये के वायर चोरी किए थे.
क्राइम ब्रांच का यूनिट 3 भी जांच में जुटा था. लकी पहले भी वायर चोरी की वारदातों का अंजाम दे चुका है. संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. उसने संतोष की मदद से अश्विन के घर से वायर के बंडल चोरी करने की जानकारी दी. पुलिस हिरासत लेकर अधिक पूछताछ करने पर लकी ने बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में 100 बंडल वायर, अजनी थाना क्षेत्र से 18 बंडल वायर, प्रतापनगर थाना क्षेत्र से 24 बंडल और न्यू कामठी थाना क्षेत्र में 20 बंडल वायर चोरी करने की जानकारी दी.
आरोपी निर्माणाधीन इमारत में रखा इलेक्ट्रिक वायर चोरी करते हैं. बाद में वायर जलाकर तांबा जमा करके बाजार में बेचते हैं. पुलिस ने 108 किलो तांबा और दोपहिया वाहन जब्त किया है. फरार संतोष की तलाश जारी है. इंस्पेक्टर महेश सागड़े, एएसआई कोरडे, हेड कांस्टेबल अनिल जैन, मुकेश राऊत, प्रवीण लांडे, अनूप तायवाड़े, अमोल जासूद और संतोष चौधरी ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
सम्बंधित ख़बरें
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
Crime branch caught burglary confession of 5 incidents goods worth 1 86 lakh seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक! शरद पवार गुट के नेता ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन
Aug 03, 2026 | 11:44 AMअफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर रोक
Aug 03, 2026 | 11:44 AMसिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या
Aug 03, 2026 | 11:42 AM44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
Aug 03, 2026 | 11:39 AMSBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
Aug 03, 2026 | 11:37 AMBlack Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Aug 03, 2026 | 11:34 AMकिरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
Aug 03, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













