-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Contractors House Burgled Goods Worth Rs 8 49 Lakh Seized
ठेकेदार के घर में लगाई सेंध, 8.49 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. जरीपटका थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ठेकेदार के घर पर सेंध लगाकर 8.49 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने माडेल टाउन, इंदोरा निवासी पीयूष राजहंस लाड़े (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. पीयूष सिविल कॉन्ट्रैक्टर है और माता-पिता के साथ माडेल टाउन में रहते हैं. उनका एक काम पुणे में भी चल रहा है. इसीलिए 1 सितंबर को पीयूष घर पर ताला लगाकर पुणे चले गए. माता-पिता बेटी से मिलने मुंबई चले गए.
पीयूष ने सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे. 2 सितंबर को घर के कैमरों की फुटेज मोबाइल पर दिखना बंद हो गई. उन्हें लगा कोई तकनीकी कारण होगा. इस बीच चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. 2 बेडरूम की अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकद 2.74 लाख रुपये और अन्य मूल्यवान वस्तु सहित 8.49 लाख माल चोरी कर लिया.
रविवार की दोपहर लाड़े परिवार घर लौटा तो चोरी का पता चला. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही इंस्पेक्टर भारत शिंदे और सब इंस्पेक्टर विद्या काले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची. जांच करने पर पता चला कि चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोरी करके ले गए हैं. अनुमान है कि 2 सितंबर को ही घर में चोरी की वारदात हुई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.
सम्बंधित ख़बरें
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
Contractors house burgled goods worth rs 8 49 lakh seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या
Aug 03, 2026 | 11:42 AM44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
Aug 03, 2026 | 11:39 AMSBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
Aug 03, 2026 | 11:37 AMBlack Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Aug 03, 2026 | 11:34 AMकिरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
Aug 03, 2026 | 11:25 AMराजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
Aug 03, 2026 | 11:14 AMदतिया उपचुनाव: 3 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की बढ़त सिमटी, कांग्रेस ने तीसरे राउंड में बनाई बढ़त
Aug 03, 2026 | 11:14 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













