ट्रकों के बीच टक्कर; चालक की मौत, 1 जख्मी

Road accident in Bundi Rajasthan four people died in same family
प्रतीकात्मक फोटो
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. पारडी परिसर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ा. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई और 1 व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. मृतक शनिवारी, कॉटन मार्केट निवासी सोनू विजय बावने (36) बताया गया. पुलिस ने जख्मी जीराटोला, छत्तीसगढ़ निवासी नैतराम गयाराम शाहू (28) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है

नैतराम कलमना मार्केट में मजदूरी करता है. बुधवार को तड़के वह कलमना मार्केट आने के लिए अपने गांव से सोनू के ट्रक क्र. एमएच40-सीडी0187 पर सवार हुआ. बाराद्वारी चौक के समीप सामने चल रहे ट्रक क्र. एमएच40-सीडी 5147 के चालक ने ब्रेक लगाया. सोनू अपना वाहन नियंत्रित नहीं कर पाया और सामने चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई.

दोनों ट्रक की केबिन के भीतर फंस गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पारडी पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया. कुछ देर बाद डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया.