-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cms Committee Will Decide The Lokayukta The Bill Will Be Placed In The Assembly Today
CM की समिति तय करेगी लोकायुक्त, आज विधानसभा में रखा जाएगा विधेयक
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार अब सोमवार को लोकायुक्त तथा उसके कार्य क्षेत्र को निर्धारित करने के लिए विधानसभा में विधेयक रखा जाएगा. उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार सीएम समिति ही लोकायुक्त के नाम की सिफारिश करेगी. हालांकि इस समिति में अन्य भी प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे लेकिन इसमें अधिकांश सदस्य राजनीतिक परिप्रेक्ष्य के होंगे. जिससे लोकायुक्त के बिल पर पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर घमासान होने की संभावना जताई जा रही है. सदन के कामकाज में चल रहे गतिरोध के बीच आ रहे इस बिल को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.
उल्लेखनीय है कि शीत सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार ने लोकायुक्त को लेकर भूमिका स्पष्ट की थी. जिसमें लोकायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री से लेकर तमाम जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की स्वतंत्रता होने का खुलासा किया गया था. अब सीएम की समिति द्वारा भी लोकायुक्त की नियुक्ति होने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
समिति की रूपरेखा
अधिनियम के अनुसार राज्यपाल को लोकायुक्त चयन के लिए समिति नियुक्त करने का अधिकार होगा. चयन समिति की सिफारिश होने के बाद अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का चयन होगा. समिति की रूपरेखा के अनुसार अध्यक्ष सीएम रहेंगे. जबकि उपाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री होंगे. सदस्यों में विधान परिषद सभापति, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के विपक्ष नेता, विधानसभा के विपक्ष नेता, मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या उनके द्वारा नाम निर्देशित मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहेंगे. यह समिति लोकायुक्त अध्यक्ष या सदस्यों के चयन के लिए स्वयं की कार्यपद्धति नियमित करेगी. समिति में अध्यक्ष या किसी सदस्य का पद रिक्त होने पर इस पद को 3 माह के भीतर भरा जाएगा. किसी को इस्तीफा देना हो तो राज्यपाल के नाम स्वयं के हस्ताक्षर से लिखित इस्तीफा देना होगा.
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने की आशा
-बताया जाता है कि लोकायुक्त कानून लागू होने पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने की आशा जताई जा रही है. लोकायुक्त के दायरे में जनप्रतिनिधि के साथ ही लोक कार्याधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित शिकायत की जांच का अधिकार इस लोकायुक्त कानून के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे.
-केंद्र सरकार के लोकपाल व लोक आयुक्त अधिनियम, 2013 की तर्ज पर ही महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून बनाया जा रहा है. राजनीतिक लोगों के भ्रष्टाचार संबंधित जांच करने के लिए लोकायुक्त कानून को मील का पत्थर माना जा रहा है.
-केंद्र में लोकपाल कानून बनने के बाद यह कितना कारगर रहा, यह भले ही चर्चा का विषय रहा हो लेकिन महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून बनने के बाद कुछ हद तक इसका असर होने की संभावना जताई जा रही है.
कौन हो सकेंगे लोकायुक्त
-उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश या सुको के सेवानिवृत्त न्यायाधीश
-उच्च न्यायालय के 2 न्यायाधीशों सहित कुल 5 लोगों का होगा समावेश.
-लोकायुक्त के समक्ष आईं शिकायतों की सुनवाई 2 न्यायाधीशों की खंडपीठ के समक्ष होगी.
-किसी मामले में सरकार का जवाब नहीं होने पर भी लोकायुक्त को फैसला देने का अधिकार होगा.
Cms committee will decide the lokayukta the bill will be placed in the assembly today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMबिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 09:11 AMNavabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMMalaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज
Aug 05, 2026 | 08:40 AMजायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील
Aug 05, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














