सिटी बस की कार से टक्कर, हिंगना रोड पर हादसा, 5 जख्मी

accident
File Photo
Published on
Updated on

नागपुर. हिंगना थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक हादसा हुआ. अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद कार और सिटी बस में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कार में सवार 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. जख्मियों में अजनी निवासी बालू मेश्राम (50), मनोज बागड़े (50), भोजराज मेश्राम (62), वसंता चहांदे (65) और बालाजीनगर निवासी महेंद्र मेश्राम (40) का समावेश है.

जानकारी के अनुसार सभी लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए हिंगना के मोहगांव झिल्पी में गए थे. अंत्यसंस्कार निपटाने के बाद दोपहर को कार से वापस घर लौट रहे थे. वासुदेवनगर परिसर में एक वाहन ने कार को पिछली तरफ से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद कार आगे बढ़ गई.

इसी दौरान सामने से आ रही सिटी बस क्र. एमएच31-सीए 6054 के चालक ने कार को टक्कर मार दी. दोनों तरफ से टक्कर लगने के बाद कार में सवार उपरोक्त 5 लोग जख्मी हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. तब तक नागरिकों की भीड़ जम चुकी थी. पुलिस ने जख्मियों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया. बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

Navbharat Live
navbharatlive.com