-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Child Dies While Flying Kite Instant Death Due To Train Collision
पतंग के चक्कर में बच्चे की मौत, ट्रेन की टक्कर से तत्काल मृत्यु
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. पतंगबाजी के चक्कर में एक 13 वर्षीय बालक को अपनी जान गंवानी पड़ी. वह पतंग पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पर चला गया. इसी दौरान उसे एक सुपर फास्ट ट्रेन की टक्कर लग गई. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक कुंभार टोली बस्ती निवासी वंश प्रवीण धुर्वे बताया गया. वंश भिड़े हाई स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था. पिता प्रवीण सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. मां एक अस्पताल में काम करती है.
शुक्रवार को माता-पिता काम पर गए थे. वंश परिसर के बच्चों के साथ कुंभार टोली परिसर से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर खेल रहा था. रोज बच्चे यहीं पर खेलते हैं. शाम 4.30 बजे वंश एक कटी हुई पतंग पकड़ने के लिए दौड़ा. अन्य बच्चे भी पतंग लूटने की तैयारी में थे. पतंग के पीछे भागते समय वंश का ध्यान ही नहीं रहा कि मुंबई-नागपुर लाइन पर ट्रेन आ रही है. वह रेलवे ट्रैक से हटा ही नहीं और यशवंतपुर सुपर फास्ट ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. साथ खेल रहे बच्चे बुरी तरह डर गए. परिसर के नागरिकों को घटना की जानकारी दी गई.
माता-पिता को भी सूचित किया गया. खबर मिलते ही धंतोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बच्चे का क्षत-विक्षत शव देखकर माता-पिता गहरे सदमे में चले गए. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया.
इस घटना से वंश के परिवार के साथ परिसर के नागरिक भी गहरे सदमे में हैं. वह पढ़ाई में होशियार था. बस्ती में रहने वाले सभी नागरिकों से बातचीत करता था. परिसर के अन्य नागरिक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. बच्चों के रेलवे ट्रैक पर जाने पर सभी ने पाबंदी लगा दी है.
Child dies while flying kite instant death due to train collision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMसिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Jul 02, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














