नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व का शुभारंभ, अंबाझरी झील, कन्हान नदी घाट पर सभी तैयारियां पूरी

Chhath festival begins with Nahay-Khaay: नागपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व आज से नहाय-खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। इसके लिए नागपुर शहर के सभी घाटों में तैयारियां पूरी हो चुकी है।
Chhath festival begins with Nahay-Khaay: नागपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व आज से नहाय-खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। इसके लिए नागपुर शहर के सभी घाटों में तैयारियां पूरी हो चुकी है।
आज से छठ महापर्व (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Nagpur News: चार दिवसीय अनुष्ठान लोक आस्था महापर्व छठ आज शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। शहर में अंबाझरी झील, पुलिस लाइन तालाब, कन्हान नदी के साथ कई जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा नए घाट निर्माण कर पूजन के इंतजाम किए गए हैं। इस दिन छठ व्रती नियम-धर्म से सात्विक भोजन बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करेंगे।

छठी मइया को ध्यान कर छठ पूजा का संकल्प नहाय-खाय पर ही लेने का विधान है। इस दिन छठी मइया और आदित्य देव के लिए गीत गाकर उनका आह्वान किए जाने की परंपरा है। जिसे हर साल व्रतियों द्वारा पूरी भक्ति और विश्वास के साथ निभाया जाता है।

ऐसे मनाया जाएगा छठ पर्व

26 अक्टूबर, रविवार को खरना है। इस दिन छठ व्रती पूरी निष्ठा से छठी मैया को खीर का प्रसाद बनाकर भोग लगाती हैं। लोहंडा का यह प्रसाद घर-परिवार और पास-पड़ोस में जनमानस को ग्रहण कराने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने से जीवन के सारे दूख दूर होते हैं। छठी मइया व्रती की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

27 अक्टूबर, सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्याकालीन अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रती अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतति वृद्धि की कामना आदित्य देव से करते हैं।

28 अक्टूबर, मंगलवार को उदीयमान सूर्य को प्रात:कालीन अर्घ्य दिया जाना है। इस दिन दीनानाथ के उगते स्वरूप का दर्शन कर छठ व्रती खुशहाली की कामना करती हैं। परिवार के लोग भी छठ व्रती को सामने से दूध-जल का अर्घ्य अपर्ण कर अपनी निष्ठा प्रकट करते हैं।

उत्तर भारतीय सभा

अम्बाझरी तालाब पर छठ पूजा के लिये उत्तर भारतीय सभा द्वारा अंबाझरी तालाब पर छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री, विदर्भ अध्यक्ष डी.बी. सिंह और जिला अध्यक्ष रामप्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में किए जा रहे हैं। छठ पूजा समिति अध्यक्ष राकेश सिंह व कार्याध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि घाटों की सफाई के साथ व्रतियों को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूप की व्यवस्था के साथ किसी भी आपातकाल से निपटने की व्यवस्था की गई है।

Chhath festival begins with Nahay-Khaay: नागपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व आज से नहाय-खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। इसके लिए नागपुर शहर के सभी घाटों में तैयारियां पूरी हो चुकी है।
उत्तर भारतीय सभा (सौजन्य-नवभारत)

जरूरी काम पूरे कर लिए गए हैं। आज शनिवार को नहाए-खाए के साथ महापर्व शुरू होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशीष दुबे, संतोष भगत, कृपा शंकर गुप्ता, टी।पी। तिवारी, जयप्रकाश पांडे, अंबरीश दुबे, इंद्रसेन सिंह के साथ अन्य लोग प्रयास कर रहे हैं।

एकता छठ पूजा समिति

एकता छठ पूजा समिति द्वारा छठ पूजा का आयोजन पुलिस लाइन तालाब पर किया जा रहा है। आज शनिवार से छठ महापर्व शुरू होगा इसके लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। तालाब की सफाई के बाद आज भूमि पूजन किया गया, जिसमें छठ पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों ने अपना सहयोग देकर इस महापर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी सदस्य प्रमोद सिंह ठाकुर, पंकज तिवारी, राजू सिंह सोनू राय, रोशन ठाकुर, बंटी दुबे, विशाल शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद थे।

Chhath festival begins with Nahay-Khaay: नागपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व आज से नहाय-खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। इसके लिए नागपुर शहर के सभी घाटों में तैयारियां पूरी हो चुकी है।
छठ की तैयारी पूरी (सौजन्य-नवभारत)

राष्ट्रीय छठ पूजा समिति

राष्ट्रीय छठ पूजा समिति द्वारा अंबाझरी तालाब पर छठ व्रतियों के लिए पूजा के सभी इंतजाम किए हैं। यहां घास की कटाई के साथ ही साफ सफाई की गई है। समिति के संयोजक विवेक शर्मा के अनुसार उन्होंने मनपा प्रशासन और जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर विजय तिवारी, मनोज सिंह, डॉ. गौतम प्रसाद, सौरभ झा, मनोज प्रसाद, एमएम राय, बच्चू पांडे, सुनील राय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com