- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Central Railway Gm Safety Award Nagpur Railway Staff Honored Mumbai
मध्य रेल के 12 कर्मचारी ‘संरक्षा पुरस्कार’ से सम्मानित: नागपुर मंडल के 4 जांबाज रेल कर्मियों को GM ने नवाजा
मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को जीएम अवार्ड समारोह में संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नागपुर मंडल के चार रेल कर्मियों को विशेष रूप से सराहा गया।

Nagpur Central Railway Safety Award Nagpur: नागपुर में रेल संचालन में सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी ने संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में आयोजित समारोह में सभी को पदक, प्रशंसा पत्र, संरक्षा कार्य का प्रशस्ति पत्र और 3500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नागपुर मंडल के 4 रेल कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भांदक के डिप्टी स्टेशन मैनेजर दिगंबर सिंह ने गुजरती मालगाड़ी के एक वैगन में हॉट एक्सल देखकर समय रहते अधिकारियों को सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विश्वविद्यालय में BJYM का हंगामा: कुलगुरु ने दी सफाई, बोलीं-चर्चा को तैयार थी, आंदोलनकारियों ने नहीं…
संजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
खुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
सीनियर ट्रेन मैनेजर अरविंद कुमार ने ड्यूटी के दौरान विपरीत पटरी से गुजर रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग देखकर ट्रेन रुकवाने की कार्रवाई की।
अजनी के सीनियर टेक्निशियन टीआरएस मुजाहिद हुसैन ने लोको के रखरखाव के दौरान सीबीसी योक प्लेट में 6 इंच की दरार पहचानकर संभावित दुर्घटना टाल दी।
वहीं सिंदी के प्वाइंट्समैन संजीव कुमार सिंह ने ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस के अंतिम कोच में धुआं और आग देख तुरंत ट्रेन रुकवाकर बड़ा हादसा टाल दिया।
अन्य मंडलों के रेल कर्मी भी पुरस्कृत हुए। मुंबई मंडल से मानखुर्द स्टेशन के स्टेशन मैनेजर जीसी आयसक और ट्रेन मैनेजर सुमित कुमार को सतर्कता के लिए सम्मानित किया गया।
पुणे मंडल से विनोद मंगुडे, विशाल हरपुडे और अनिल कुमार को संभावित दुर्घटनाएं टालने के लिए पुरस्कृत किया गया।
महाप्रबंधक गोस्वामी ने सभी पुरस्कृत रेल कर्मियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से कई संभावित हादसे टले हैं।
समारोह में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद सहित मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Central railway gm safety award nagpur railway staff honored mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














