मॉडलिंग और टीवी शो के नाम पर ठगी, लाइव पर किया पर्दाफाश, ठग इवेंट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

Crime News: मॉडलिंग, टीवी शो और फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले इवेंट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने लाइव कर ठग की हरकतों का पर्दाफाश किया।
Crime News: मॉडलिंग, टीवी शो और फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले इवेंट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने लाइव कर ठग की हरकतों का पर्दाफाश किया।
नागपुर न्यूज
Published on
Updated on

Nagpur News: नागपुर में मॉडलिंग, टीवी शो और फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले इवेंट मैनेजर पर तहसील पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने लंबे समय से अपना जाल फैला रखा था जिसमें नागपुर ही नहीं राज्यभर के लोग फंसे हैं। आरोपी भानखेड़ा, मोमिनपुरा निवासी रुशान उर्फ काशिफ आरिफ खान (28) बताया गया।

पुलिस ने राजीव गांधीनगर निवासी नगमा निजामुद्दीन शेख (32) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। रुशान ने बीते वर्ष मिस महाराष्ट्र नेक्स्ट सूप मॉडल कार्यक्रम आयोजित किया था। नगमा की 3 वर्षीय बेटी नायरा इस शो की विजेता थी। रुशान ने उन्हें बताया कि वह फैशन शो आयोजित करता है, साथ ही मॉडलिंग और अन्य शो में कास्टिंग का भी काम है।

मोटी रकम देने का झासा

उसने नगमा की बेटी को मुंबई में मॉडलिंग शो और मूवी में काम दिलाने का झांसा दिया लेकिन पहले 10 से 15 लाख रुपये खर्च लगेगा कहा। काम मिलने के बाद उन्हें मोटी रकम मिलने का झांसा दिया। नगमा के पास कैश नहीं थी। उन्होंने रुशान को 13 तोला सोना दे दिया। आरोपी रुशान ने उनका सोना ज्वेलर्स के पास गिरवी रखकर पैसे ले लिए। 3 महीने बीतने के बाद भी उनकी बेटी को काम नहीं मिला।

नगमा ने अपना सोना वापस मांगा तो रुशान ने बताया कि हंसापुरी के जिस पद्म ज्वेलर्स के पास सोना गिरवी रखा था वहां चोरी हो गई है। पुलिस ने माल जब्त कर लिया है। जैसे ही पुलिस माल वापस करेगी उन्हें सोना या रकम मिल जाएगी। इसके बाद भी रुशान उन्हें घुमाता रहा। दबाव डालने पर गालीगलौज और मारने की धमकी देता था। इस बीच एक युवती ने सोशल मीडिया पर लाइव जाकर रुशान की ठगी का पर्दाफाश किया।

एक के बाद एक कई लोग सामने आने लगे। रुशान ने लड़के-लड़कियों को मॉडलिंग शो, एड और मूवी में काम दिलाने के नाम पर सभी से रकम ले रखी थी। वह 17 लोगों को 22.86 लाख रुपये का चूना लगा चुका है। उसके और भी पीड़ित हैं जो फिलहाल शिकायत करने सामने नहीं आए हैं। नगमा सहित 16 पीड़ितों ने तहसील पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com