-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Carry Bags Seized From Book Depot Too The Action Created A Stir Among The Shopkeepers
बुक डिपो से भी जब्त कैरी बैग, कार्रवाई से दूकानदारों में मचा हड़कम्प
- Written By: नवभारत डेस्क

- 1,682 किलो प्लास्टिक अब तक बरामद
- 188 दूकानदारों पर हुई है कार्रवाई
नागपुर. गुरुवार की दोपहर आसीनगर जोन अंतर्गत कमाल चौक के दूकानदारों में उस समय हड़कम्प मच गया जब एनएडीएस की कार्रवाई में बुक डिपो से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए जाने की खबर आग की तरह फैल गई. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश देने के बाद मनपा ने इसे अभियान के रूप में शुरू किया. अभियान के तहत अब तक कई दूकानों पर दस्तक दी गई किंतु पहली बार आसीनगर जोन में पुस्तकों की दूकान को भी खंगाला गया. पुस्तकों की दूकान में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग मिलने पर दस्ते ने मेसर्स कृष्णा बुक डिपो के मालिक विजय कुमार पर 5,000 रु. का जुर्माना लगाया. गुरुवार को दस्ते ने कुल 7 जोन में कार्रवाई की जिसमें 10 प्रतिष्ठानों से 50,000 रु. का जुर्माना वसूल किया.
चोरी छिपे कई जगहों पर हो रहा इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार मनपा की ओर से भले ही प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर अभियान के तौर पर कार्रवाई शुरू की गई लेकिन अभी भी कई जगहों पर चोरी छिपे कैरी बैग का इस्तेमाल हो रहा है. बताया जाता है कि नये ग्राहकों द्वारा कैरी बैग मांगने पर दूकानदार इनकार कर देते हैं लेकिन पहचान के ग्राहकों को बेखौफ कैरी बैग उपलब्ध कराया जा रहा है. इन ग्राहकों को कैरी बैग सौंपते ही तुरंत प्रतिष्ठान छोड़ने की हिदायत दी जाती है. इसी बीच एनडीएस दस्ते की ओर से कार्रवाई को भी अंजाम दिया जा रहा है. यही कारण है कि 1 जुलाई से अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 188 दूकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें 1,682 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 10.30 लाख का जुर्माना वसूला गया.
18 दूकानों पर दूसरी बार कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि मनपा की ओर से शुरू हुए अभियान में अब तक 170 दूकानदारों पर पहली बार कार्रवाई की गई, जबकि 18 दूकानदारों पर दूसरी बार कार्रवाई कर डबल जुर्माना वसूल किया गया. विशेषत: 3 जुलाई को हुई कार्रवाई में सर्वाधिक 845 किलो प्रतिबंधित कैरी बैग जब्त किए गए थे. साथ ही 6 जुलाई को भी 161 किलो कैरी बैग जब्त हुए. किंतु बचे 12 दिनों में कोई भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया जा सका है. सूत्रों के अनुसार बारिश की वजह से भले ही कार्रवाई प्रभावित होने का दावा किया जा रहा हो लेकिन वास्तविक रूप में प्रत्येक जोन में केवल 2 या 3 ही दूकानों के खिलाफ कार्रवाई की खानापूर्ति हो रही है. इसी तरह से अभियान अब आम तरह की नियमित कार्रवाई का रूप लेता दिखाई दे रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Carry bags seized from book depot too the action created a stir among the shopkeepers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














