होटल में मृत मिला व्यवसायी

dead body
फाइल फोटो/कांसेप्ट इमेज
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. तहसील थानाक्षेत्र में होटल अलमुस्तकीन में कमरा लेकर रुके व्यवसायी मृत अवस्था में पाया गया. मृतक का नाम नंगलाहरेलू, मवाना, मेरठ, यूपी निवासी सलीम नसीम अख्तर (53) बताया गया.

जानकारी के अनुसार नसीम कपड़े का व्यवसाय करते थे और नागपुर आते जाते रहते थे. वह इस बार होटल अलमुस्तकीन के रूम नंबर 106 में रुके थे. वह 4 अप्रैल से यहां रुके थे इसलिए होटल कर्मचारियों से अच्छी पहचान हो गई थी लेकिन गुरुवार को वह पूरा दिन कमरे से बाहर नहीं निकले. रात को भी कोई ऑर्डर नहीं दिया. ऐसे में रात 2 बजे रूम सर्विस कर्मचारी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया.

काफी देर तक जवाब नहीं देने पर पुलिस को बुलाकर दरवाजा खोला गया तो वह बेहोश अवस्था में दिखाई दिये. उन्हें तुरंत मेयो ले जाया गया जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Navbharat Live
navbharatlive.com