- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp Mlc Ram Shinde Filed Nomination For Council President Election
महाराष्ट्र परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए बीजेपी के इस पार्षद ने भरा नामांकन, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जल्द ही चुनाव होने वाले है, जिसके लिए नामांकन भरने की प्रोसेस शुरू हो गई है। इसके लिए आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इस पार्षद ने नामांकन भरा।

परिषद अध्यक्ष नामांकन दाखिल किया (सौजन्य-एक्स)
नागपुर: महाराष्ट्र में अब जल्द ही परिषद अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है, जिसके लिए उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आगे आ रहे है। इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी के नेता ने परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद राम शिंदे ने बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। चुनाव गुरुवार को होंगे और अगर राम शिंदे निर्वाचित होते हैं तो राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में शीर्ष पीठासीन अधिकारी का पद भाजपा के पास होगा।
पिछले सप्ताह भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई 2022 से परिषद अध्यक्ष का पद रिक्त है।
सम्बंधित ख़बरें
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
नामांकन के समय ये नेता मौजूद
नामांकन दाखिल करते समय शिंदे के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा नेता अजित पवार, भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल मौजूद थे।
Prof. Ram Shinde files his nomination for the election of Chairman of Maharashtra Legislative Council in presence of CM Devendra Fadnavis.
DCM Ajit Pawar, Ministers Chandrashekhar Bawankule, Chandrakant dada Patil, Uday Samant, Jaykumar Rawal were present too. मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/AK2AG8EIju — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) December 18, 2024
शिंदे आठ जुलाई 2022 को राज्य विधान परिषद के सदस्य बने थे। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार (2014-19 तक) में मंत्री के रूप में कार्य किया था। शिंदे 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करजात जामखेड विधानसभा सीट पर राकांपा (एसपी) नेता रोहित पवार से मामूली अंतर से हार गए थे। पवार ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हराया था।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
विपक्ष ने विधान भवन की सीढ़ियों पर किया हंगामा
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार पर किसानों के प्रति उदासीनता और उन्हें फसल उत्पादन का पर्याप्त मूल्य नहीं देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को लगातार तीसरे दिन विधान भवन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार को नागपुर में शुरू हुआ था।
महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार को नागपुर में शुरू हुआ था। बुधवार को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे, शिवसेना (यूबीटी) के सुनील प्रभु और भास्कर जाधव, कांग्रेस नेता नाना पटोले, नितिन राउत, भाई जगताप समेत विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के सदस्यों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp mlc ram shinde filed nomination for council president election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













