बिप्लब मजूमदार विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त, वाड़ी में खुशी का माहौल

Wadi News: वाड़ी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बिप्लब मजूमदार को महाराष्ट्र शासन ने विशेष कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता नागपुर, Dr Biplab Majumdar appointment, Special Executive Officer Maharashtra,
consumer rights activist
Published on: 
Updated on: 

Nagpur News: वाड़ी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्राहक न्याय परिषद महाराष्ट्र, नागपुर जिला के अध्यक्ष डॉ. बिप्लब मजूमदार को महाराष्ट्र शासन द्वारा विशेष कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किए जाने पर सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.

डॉ. मजूमदार गत कई कई वर्षों से ग्राहक संगठन के माध्यम से ग्राहक जागृति सहित अनेक सामाजिक, शैक्षणिक उपक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने इस नियुक्ति से समाज सेवा एवं उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर समर्पित रहने का मनोगत व्यक्त करते हुये शासन का आभार व्यक्त किया है.

उनकी इस नियुक्ति पर वाड़ी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक राजेश तटकरे सहित ग्राहक न्याय परिषद, सामाजिक समता मंच आदि ने अभिनंदन किया है.