मेट्रो के पिलर से भिड़े बाइक सवार, 1 की मौत, दूसरा जख्मी

Road accident in Bundi Rajasthan four people died in same family
प्रतीकात्मक फोटो
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. सीताबर्डी थानांतर्गत जीरो माइल के समीप बाइक पर सवार 2 युवक मेट्रो पिलर से भिड़ गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया. मृतक काचीपुरा झोपड़पट्टी निवासी सुजल हरीश पटेल (19) बताया गया. जख्मी अपुर्वेश प्रकाश कोटगए (19) का इलाज जारी है. शुक्रवार की रात दोनों बाइक क्र. एम.एच.31-बी.एम.3851 पर घूमने निकले थे. गाड़ी सुजल चला रहा था. रात 3.30 बजे के दौरान दोनों घर लौट रहे थे. जीरो माइल चौक पर सुजल का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया. वाहन सीधे मेट्रो पिलर से जा भिड़ा. दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. दोनों को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने सुजल को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Navbharat Live
navbharatlive.com