नागपुर में खुलेगा बजाज फिनसर्व का कैंपस? फडणवीस ने कंपनी को दिया बड़ा ऑफर, युवाओं को मिलेंगे हजारों मौके

Bajaj Finserv: CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में बजाज फिनसर्व का कैंपस खोलने की इच्छा जताई है। पुणे के कार्यक्रम में उन्होंने कंपनी को नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और नाशिक में निवेश का न्योता दिया।
Nagpur Campus Devendra Fadnavis Bajaj Finserv
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Nagpur Campus Devendra Fadnavis Bajaj Finserv: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में बजाज फिनसर्व का कैंपस खोलने की इच्छा जताई है। पुणे में बजाज फिनसर्व के नए कैंपस के भूमि पूजन समारोह में उन्होंने बजाज समूह को नागपुर के साथ-साथ छत्रपति संभाजीनगर और नाशिक में भी ऐसे कैंपस विकसित करने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रमुख फिनटेक हब के रूप में तेजी से उभरा है। मुंबई और पुणे ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन अब फिनटेक सेक्टर का विस्तार राज्य के दूसरे शहरों तक भी किया जाना जरूरी है।

नागपुर में मजबूत फिनटेक इकोसिस्टम बनाने पर जोर

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस तरह मुंबई और पुणे में फिनटेक का मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है, उसी तरह नागपुर में भी इसे विकसित किया जाना चाहिए। इससे न केवल शहर में निवेश बढ़ेगा, बल्कि वित्तीय तकनीक से जुड़े नए व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बजाज फिनसर्व के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बजाज से बातचीत की गई है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि कंपनी नागपुर में कैंपस स्थापित करने के प्रस्ताव पर सकारात्मक कदम उठाएगी।

Nagpur Campus Devendra Fadnavis Bajaj Finserv
मेरा छात्र देवेंद्र आज भी उतना ही विनम्र है, शिक्षिका सावित्री सुब्रमण्यम ने खोले CM फडणवीस के बचपन के राज

5 हजार करोड़ के निवेश से 40 हजार नौकरियों का दावा

महाराष्ट्र सरकार और बजाज फिनसर्व के बीच करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस निवेश के जरिए पुणे में करीब 40,000 रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

अगर इसी तर्ज पर नागपुर में भी बजाज फिनसर्व का कैंपस स्थापित होता है, तो इसका सीधा फायदा विदर्भ के युवाओं को मिल सकता है। फिनटेक, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, आईटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com