नागपुर में बोले आशीष शेलार: पीली मारबत की पूजा से लेकर राज ठाकरे, राहुल गांधी और DJ विवाद पर दिए बेबाक बयान

Ashish Shelar Nagpur Marbat Utsav: सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने नागपुर में पीली मारबत की पूजा की और राज ठाकरे, राहुल गांधी व DJ विवाद पर बेबाक बयान दिए।
Ashish Shelar Nagpur Marbat Utsav
नागपुर में बोले आशीष शेलार(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ashish Shelar Raj Thackeray Statement: महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने नागपुर दौरे के दौरान शहर की ऐतिहासिक 'पीली मारबत' के दर्शन कर पूजा की। नागपुर महानगर पालिका (NMC) द्वारा आयोजित इस उत्सव का उद्घाटन करते हुए उन्होंने 145 साल पुरानी मारबत परंपरा को नागपुर की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत बताया। शेलार ने कहा कि इसके संरक्षण और वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक कार्य विभाग एक विशेष समिति का गठन करेगा।

राज ठाकरे की तस्वीर विवाद और MNS पर निशाना

राज ठाकरे की तस्वीर को छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य महापुरुषों के साथ दीवार पर लगाए जाने के विवाद पर शेलार ने मनसे (MNS) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति करना गलत मानसिकता है। शेलार ने सवाल उठाया, "क्या राज ठाकरे अपनी तस्वीर महापुरुषों के साथ लगाने वालों पर कार्रवाई करेंगे? यदि वे कार्रवाई करते हैं, तभी उनकी भूमिका सार्थक मानी जाएगी। वहीं, DJ विवाद पर राज ठाकरे के बयान को उन्होंने तंज कसते हुए "बारात के पीछे घोड़े" वाली स्थिति करार दिया।

राहुल गांधी पर पलटवार और पेपर लीक कानून

राहुल गांधी द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य और पेपर लीक पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए शेलार ने कहा कि कांग्रेस नेता की मांगों में ईमानदारी नहीं है। उन्होंने कहा, "यदि राहुल गांधी वाकई गंभीर हैं, तो उन्हें झारखंड और कर्नाटक में हुए पेपर लीक के मामलों पर भी कार्रवाई की मांग करनी चाहिए।" शेलार ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाए हैं।

Ashish Shelar Nagpur Marbat Utsav
नागपुर में 1,046 में 589 तबेले अवैध! RTI में खुलासा, सड़क पर मवेशियों से बढ़ी परेशानी

DJ विवाद, गोविंदा सुरक्षा और मनोज जरांगे का मुद्दा

पुणे में चल रहे DJ विवाद पर मंत्री ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट नियम बनाए हैं और समाधान बातचीत से निकलेगा। गोविंदा हादसों पर दुख जताते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ने गोविंदाओं के लिए बीमा कवच और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अंत में, मराठा आरक्षण आंदोलन पर शेलार ने मनोज जरांगे पाटिल से सरकार का सहयोग करने की अपील की और कहा कि प्रशासन की कमियों को दूर कर समाज की मांगों का समाधान निकाला जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com