नागपुर-अमरावती हाईवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर पार कर कार ने मारी टक्कर; युवक की मौके पर मौत

Nagpur Amravati Highway: नागपुर-अमरावती हाईवे पर दुधाला के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में घुस गई। भीषण टक्कर में एक युवक की मौत और चार लोग गंभीर घायल हो गए।
Horrific Accident on Nagpur-Amravati Highway: Car Crosses Divider and Collides; Youth Dies on the Spot
नागपुर-अमरावती हाईवे, सड़क हादसा, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Road Accident: नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53/06 पर दुधाला के पास साईं मंदिर और पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 22 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए।

तेज रफ्तार कार डिवाइडर लांघकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे वाहन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला था। जानकारी अनुसार, कार क्र। एमएच-14-डीए-8439 नागपुर से अमरावती की ओर जा रही थी।

दुधाला में साई मंदिर के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया। रफ्तार तेज होने के कारण यह कार राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर को पार कर सीधे सामने वाली विपरीत लेन में घुस गई। उसी समय, धुले से नागपुर की ओर जा रही कार क्र। 23-बीएच-4368-जी अमरावती नागपुर लेन पर सही दिशा में आ रही थी।

अनियंत्रित कार ने इस सामने से आ रही कार को आमने-सामने से इतनी भीषण टक्कर मार दी कि दोनों गाड़‌यां पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस भयानक टक्कर में नागपुर से अमरावती जा रहे वाहन में सवार अम्मर रिजवान शेख (20) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसी वाहन में सवार आवेश खान (21) और अरशद अली अफसर (22) दोनों अमरावती निवासी गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही कोंढाली पुलिस स्टेशन के कर्मचारी और राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा पुलिस (खुर्सीपार केंद्र) के अधिकारी व जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, उन्होंने बिना वक्त गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

वसंतराव देशमुख प्रतिष्ठान की एम्बुलेंस से गंभीर रूप घायल युवाओं को तुरंत वाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रतिष्ठान के एम्बुलेंस चालक संजय गायकवाड़ ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com