-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ajni Station Lags Behind Habibganj
हबीबगंज से पिछड़ गया अजनी स्टेशन
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पर्याय स्टेशन के तौर पर 10 किमी दूर हबीबगंज स्टेशन (अब रानी कमलापति स्टेशन) को विकसित किया गया. प्राइवेट कम्पनी को लीज आधारित करार के जरिये करीब 400 करोड़ की लागत से इसे देश का पहला आईएसओ प्राप्त स्टेशन बना दिया गया. मध्य भारत में एक स्टेशन और है जिसका नाम अजनी है. नागपुर स्टेशन पर ट्रेनों और यात्रियों की बढ़ती संख्या के आधार पर इसे भी पर्याय कहा गया. आए दिन मंत्री, सांसद अजनी को कभी टर्मिनस तो कभी सैटेलाइट स्टेशन बनाने के वादे करते रहे. लेकिन विकास के मामले में अजनी अब हबीबगंज से पिछड़ चुका है. हबीबगंज स्टेशन पूरी तरह से नया रूप लेकर यात्रियों के लिए उपलब्ध भी हो चुका है. दूसरी तरफ, अजनी स्टेशन अब भी आम सुविधाओं को तरस रहा है.
सिर्फ 3 प्लेटफार्म, ट्रेनें भी घटाईं
लॉकडाउन से पहले नागपुर स्टेशन पर हर दिन करीब 150 से अधिक ट्रेनों का परिचालन होता था. वहीं हर दिन 30,000 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही थी. ट्रेनों और यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही थी, साथ ही नागपुर स्टेशन पर भीड़ का दबाव. ऐसे में 3 किमी दूर अजनी स्टेशन को इसका पर्याय माना गया. धीरे-धीरे अधिक ट्रेनों के स्टापेज बढ़ा दिए गए लेकिन यहां प्लेटफार्म की संख्या 3 से अधिक नहीं हो सकी. हालांकि 2 और प्लेटफार्म बनाने की योजना तैयार है लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया. दूसरी तरफ, कोविड काल के दौरान अजनी स्टेशन पर गिनी-चुनी ट्रेनों को ही स्टापेज दिया जा रहा है. ऐसे में जहां सुविधाएं बढ़नी चाहिए थी, वहां घटाई जा रही हैं.
जगह की कमी नहीं, मंशा का सवाल
हैरान करने वाली बात है कि अजनी स्टेशन के विकास के लिए रेलवे के पास जमीन की कोई कमी नहीं है. हर बजट में अजनी स्टेशन का नाम आता है. हर बार टर्मिनस बनाने की घोषणा की जाती है और कागजों पर हल्की-फुल्की निधि भी प्रस्तावित कर दी जाती है. यह बात और है कि ये बात कभी प्रस्ताव से आगे नहीं बढ़ी. अधिकांश रेल मंत्रियों ने अजनी के स्टेशन के विकास की बात कही, इसे विकसित करने की तैयारी जताई लेकिन आज तक बात कागज से बाहर नहीं आ सकी. साफ है कि यदि जगह की कमी नहीं है तो सवाल सीधे मंशा पर उठता है. यदि उनकी मंशा होती तो अभी तक अजनी स्टेशन को हबीबगंज से पहले विकसित करके यात्रियों को सौंप दिया जाता.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 10 जुलाई से अतिक्रमण नियमितीकरण शिविर, सरकारी-नजूल जमीन पर बने मकानों के लिए आवेदन शुरू
नागपुर में फायर सेफ्टी नियमों की भारी अनदेखी, RTI में खुलासा, 2026 में भी कई व्यावसायिक भवनों में उल्लंघन
नागपुर में अवैध यात्री परिवहन पर एसटी का बड़ा एक्शन, 34 वाहनों पर कार्रवाई, 27,300 रुपये जुर्माना
नागपुर में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 32 लाख की ठगी, हुड़केश्वर पुलिस ने महिला समेत 2 पर दर्ज किया केस
राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी
सारा ठीकरा रेलवे पर नहीं फोड़ा जा सकता. शहर के विकास और नागरिकों को अधिक से अधिक बेहतर सुविधायें देने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति बहुत जरूरी है. अजनी स्टेशन को टर्मिनस बनाए जाने के दावे करके स्थानीय कई नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाई, केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को पत्र लिखे, दिल्ली जाकर रेल मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा लेकिन कोई भी ठोस प्रयास नहीं कर सके. परिणाम के तौर पर अब भी विकास की बाट जोहता अजनी स्टेशन सामने है.
Ajni station lags behind habibganj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
Jul 03, 2026 | 10:05 PMBHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास करें आवेदन
Jul 03, 2026 | 10:05 PMछत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
Jul 03, 2026 | 10:04 PMKarnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
Jul 03, 2026 | 10:03 PMएक्शन मोड में तुकाराम मुंढे! दूध में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 10 लाख का जुर्माना
Jul 03, 2026 | 10:03 PMबालाघाट में 10 लाख की रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट में आग लगा दी, 4 से 5 करोड़ का नुकसान; मामला दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:02 PM‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM














