ITI में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 11 जुलाई तक भरे जाएंगे आवेदन आवेदन

ITI Admission
Representational Pic
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई. आवेदन भरने, सुधार करने, शुल्क जमा करने के लिए 12 जून से 11 जुलाई तक समयावधि दी गई है. प्रवेश प्रक्रिया में 4 मुख्य चरण होंगे जबकि पांचवां चरण कॉउंसिलिंग और अंतिम चरण निजी संस्था स्तर पर होगा. प्रक्रिया में पांचों चरण महत्वपूर्ण हैं. एक छात्र एक ही आवेदन भर सकेगा. एक से अधिक आवेदन भरने पर सभी प्रवेश रद्द हो जाएंगे.

आवेदन का निश्चितिकरण करना आवश्यक है. छात्रों को हर चरण में 1-100 पसंदीदा संस्थाओं के नाम भरने की सुविधा रहेगी. पहले चरण में पहली पसंद की संस्था मिलने पर वहीं प्रवेश लेना अनिवार्य होगा अन्यथा चौथे चरण तक प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. वहीं दूसरे चरण में पंसदीदा 1-3 में से किसी भी संस्था, तीसरे चरण में पहले 5 पसंदीदा संस्था और चौथे चरण में किसी भी एक पसंदीदा संस्था में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा.

पहले 3 चरण तक पंसदीदा संस्था नहीं मिलने पर ऑप्शन में बदलाव किया जा सकेगा अन्यथा पुरानी पसंद क्रमानुसार ही चयन सूची जारी की जाएगी. कॉउंसिलिंग चरण में पात्र नहीं होने पर छात्रों को नये सिरे से आवेदन भरना होगा. यह जानकारी व्यवसाय शिक्षण व प्रशिक्षण संचालनालय द्वारा दी गई.