2 घंटे में दबोचा गया थाने से फरार आरोपी

Prisoner escaped from open prison
Representational Pic
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. सक्करदरा थाने से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने 2 घंटे के भीतर ही दबोच लिया लेकिन इस घटना से पुलिस थाने में हड़कंप मच गया था. पकड़ा गया आरोपी शशिकांत मुकुंदराव पाटिल (42) बताया गया.

सक्करदरा के सुदामपुरी इलाके में एक इमारत निर्माणकार्य चल रहा था. शशिकांत इमारत में पहुंचा और लोहे का सामान चोरी करके भागने की तैयारी में था. इसी दौरान एक नागरिक ने उसे देख लिया. शोर मचाने पर और भी लोग जमा हो गए. शशिकांत की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी कि शशिकांत चुपके से फरार हो गया.

आरोपी के भागने की खबर से थाने में खलबली मच गई. तुरंत पुलिस दस्ते उसकी तलाश में रवाना हुए. 2 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे मेडिकल चौक के समीप दबोच लिया. कोर्ट में पेश किया गया. न्यायालय ने उसे जेल रवाना कर दिया.