-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
अवैध कब्जे की शिकार हुई सड़कें, शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग की समस्या बरकरार
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. शहर की सड़कें अवैध कब्जे की शिकार हो गई हैं. अव्यवस्था का आलम ऐसा है कि जिसको भी जहां जगह मिलती है वो अपनी गाड़ी पार्किंग कर चलता बनता है. ये गाड़ियां सड़क के दोनों ओर लगाई जाने से सड़क संकरी हो जाती है. जिससे यातायात प्रभावित होता है. कई बार तो दुर्घटनाएं भी होती हैं. स्थानीय दुकानदारों की मानें तो इस मसले पर संबंधित विभाग कोई सख्त एक्शन नहीं लेता, जिसके कारण अव्यवस्था का यह आलम अब स्थाई बन गया है.
शहर के गांधी बाग इलाके के साथ सीताबर्डी, कॉटन मार्केट, नंगा पुतला कई ऐसे इलाके हैं जहां कुछ लोगों द्वारा सड़क के दोनों तरफ अवैध पार्किंग स्थल बना लिए गए हैं. ये लोगों से गाड़ियां खड़ा करने के एवज में पैसे तक लेते हैं. ये लोग मनपा में पैसे जमा करने का दावा भी करते हैं लेकिन सच्चाई का किसी को पता नहीं.
लोग झंझट से बचने के लिए पार्किंग के पैसे भी देते है. जो नहीं देते बहस करते हैं उनकी गाड़ियों काे संबंधित जगहों पर पार्क नहीं होने दिया जाता है. ये लोग भी अपनी गाड़ियों को जहां जगह मिलती है वहीं लगा देते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार कई सालों से यह समस्या चली आ रही है लेकिन इसका स्थाई समाधान किसी के पास नहीं है.
सम्बंधित ख़बरें
13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
बोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
कार्रवाई का असर नहीं
सड़कों के दोनों ओर होने वाले इस अतिक्रमण को हटाने के लिए यातायात पुलिस कार्रवाई तो करती है लेकिन इसके बाद भी यहां उसका असर दिखांई नहीं देता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर प्रशासन को वाहनों की संख्या के हिसाब से मल्टी पार्किंग स्थलों का निर्माण करना चाहिए. जिससे उसकी आमदनी बढेगी साथ ही सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त किया जा सकेगा. कई लोगों को इससे रोजगार मिल सकेगा. सूत्रों की मानें तो मनपा प्रबंधन पार्किंग के मामले में प्लानिंग तो कर रहा है लेकिन चुनाव होने तक इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है.
540580
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमाचल में फिर हुआ भीषण हादसा: चंबा में मोड़ मुड़ते ही खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
Aug 08, 2026 | 09:48 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 09:40 AMSL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके
Aug 08, 2026 | 09:37 AMOh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMअमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति
Aug 08, 2026 | 09:24 AMमेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
Aug 08, 2026 | 09:24 AMआप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
Aug 08, 2026 | 09:15 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














