- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 54 Dengue Patients In Nagpur In A Week 2 Died
नागपुर में सप्ताह भर में डेंगू के 54 मरीज, 2 की मौत
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. बारिश का सीजन खत्म होने के बाद इन दिनों उमस जैसी स्थिति बनी हुई है. हालांकि सुबह के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिनभर गर्मी रहती है. इसके बावजूद मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ है. सिटी सहित जिले में सप्ताहभर के भीतर डेंगू के 54 नये मरीज सामने आये. इनमें से 2 मरीजों की मृत्यु हो गई.
सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिटी सहित जिले में अब भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हुआ है. सिटी में सप्ताहभर के भीतर कुल 42 मरीज मिले. वहीं ग्रामीण में 12 मरीज पाये गये. यानी सिटी में मरीजों की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही है. मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में इलाज और जांच कराने वालों की भी संख्या बढ़ी है.
ग्रामीण भागों के अस्पतालों में महीने भर के भीतर ओपीडी में 2 लाख से अधिक लोगों ने इलाज कराया. नागपुर के साथ ही गोंदिया और वर्धा जिले में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. गोंदिया में 14 लोगों को डेंगू के डंक ने घायल किया. वहीं वर्धा जिले में 13 मरीज पाये गये. इसी तरह भंडारा जिले में 9 तथा चंद्रपुर जिले में 14 मरीज मिले.
सम्बंधित ख़बरें
Central Railway की बंपर कमाई: 8279 करोड़ रुपए का मिला राजस्व, नागपुर मंडल ने अकेले ढोया 54% माल
हर फिक्र के साथ कानून भी धुएं में! नागपुर में ‘पब्लिक स्मोकिंग’ पर जीरो एक्शन, क्या सो गया है शहर का प्रशासन?
नकली सोने पर असली मुहर! ICICI बैंक घोटाले में प्रमोद टेटे और राजेंद्र शिलनकर गिरफ्तार, 152 खाताधारकों पर FIR
नागपुर में आचार्य प्रशांत का पहला सार्वजनिक सत्र संपन्न; अष्टावक्र गीता पर चर्चा और IIIT-VNIT में युवा संवाद
आईएएस कोचिंग सेंटर के छात्र भी हलाकान
अब डेंगू के डंक से हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी हलाकान होने लगे हैं. पुराना मॉरिस कॉलेज परिसर स्थित भारतीय प्रशासकीय सेवा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के छात्रों को डेंगू ने जकड़ लिया है. इससे अन्य छात्रों में भय का माहौल है. फिलहाल जिन छात्रों को डेंगू हुआ है उन्हें घर भेज दिया गया है. भारतीय प्रशासकीय सेवा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को हॉस्टल उपलब्ध कराया जाता है. हर वर्ष 120 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है. इनमें उच्च शिक्षा विभाग के 100, बार्टी 10 और अल्पसंख्याक विभाग के 10 छात्रों का समावेश है.
यूपीएससी मुख्य परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र अगली प्रक्रिया की तैयारी में जुटे हुये हैं लेकिन संस्था में स्वच्छता कर्मचारी की कमी के चलते सफाई योग्य तरीके से नहीं हो रही है. परिसर में झाड़ियों की भरमार है जिसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है. शुरुआत में एक छात्र डेंगू से पीड़ित हुआ. उसे उपचार के लिए घर भेजा गया. उसके बाद और 2 छात्रों की तबीयत बिगड़ी. टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
सप्ताहभर के आंकड़े
सिटी – 42
ग्रामीण – 12
चंद्रपुर सिटी – 06
चंद्रपुर ग्रामीण – 08
गोंदिया- 14
गड़चिरोली- 00
वर्धा – 13
भंडारा- 09
54 dengue patients in nagpur in a week 2 died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किम जोंग उन से मिले चीन के विदेश मंत्री वांग यी; शी जिनपिंग का ये खास संदेश लेकर पहुंचे उत्तर कोरिया
Apr 10, 2026 | 08:40 PMNAREDCO महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने कमलेश ठाकुर, रियल एस्टेट क्षेत्र में समन्वय बढ़ाने पर रहेगा फोकस
Apr 10, 2026 | 08:38 PMमिडिल ईस्ट संकट के बीच मंत्रालयों की संयुक्त प्रेस वार्ता, लेबनान की स्थिति पर सरकार ने जताई चिंता
Apr 10, 2026 | 08:36 PMमौत का बोरवेल…उज्जैन में 70 फीट गहराई में फंसे ढाई साल के मासूम की मौत; पूरे गांव में पसरा मातम
Apr 10, 2026 | 08:34 PMपोस्ट ऑफिस RD स्कीम से बनाएं 15 लाख का फंड, रोजाना 300 रुपये निवेश का आसान तरीका
Apr 10, 2026 | 08:31 PMBedroom Vastu Tips: घर की कलह के पीछे आपका बेडरूम तो नहीं? जानिए कैसे
Apr 10, 2026 | 08:28 PMबेरूत का बदला! हिजबुल्लाह ने इजरायल के अशदोद नेवल बेस पर दागीं मिसाइलें, अब जंग और खतरनाक मोड़ पर?
Apr 10, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














