5 रेत से भरे ट्रक पकड़े, 1.09 करोड़ का माल जब्त

3 trucks carrying sandbar seized
File photo
Updated on

नागपुर. हुड़केश्वर थानातंर्गत पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 5 ट्रकों को जब्त किया. पुलिस ने ट्रक समेत 1,09,89,500 रुपये का माल जब्त किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने मामले में ट्रकों के चालक और मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा रेत तस्करी के लिप्त रेत घाट के कर्मचारी और ठेकेदार पर भी कार्रवाई करने की जानकारी सामने आई है.

पुलिस इन्हें भी रेत तस्करी के मामले में आरोपी बनाने की तैयारी में है. इसके लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया गया है. हुड़केश्वर थाने के सीनियर पीआई सार्थक नेहेते ने कहा कि पुलिस द्वारा आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

Navbharat Live
navbharatlive.com