4 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार युवक की नागरिकों ने की धुनाई

Gujarat rape case
Representative Photo (File Photo)
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. एमआईडीसी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन की 4 वर्षीय बेटी का लैंगिक शोषण किया. स्थानीय युवकों के डर से भाग निकला लेकिन दूसरे दिन वह लोगों के हाथ लग गया. नागरिकों ने जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपी अभिजीत उर्फ चीकू शेषराव मानेश्वर (25) बताया गया.

चीकू पीड़ित बच्ची की मां का दूर का रिश्तेदार है. इस वजह से उसका घर पर जाना-आना था. शनिवार की दोपहर बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए. शाम 4 बजे के दौरान चीकू घर पर गया. बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ एकात्मतानगर के नाले के पास निर्जन स्थान पर ले गया. वहां बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा. इसी दौरान बस्ती के कुछ युवकों ने उसे देख लिया. युवकों को देखते ही चीकू वहां से भाग निकला. युवकों ने बच्ची को घर पर छोड़ दिया.

रविवार को चीकू दोबारा बच्ची के घर के पास दिखाई दिया. युवकों और परिसर के नागरिकों ने उसे दबोच लिया. जमकर धुनाई की और पुलिस को जानकारी दी. एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची. मां की शिकायत पर चीकू को विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय ने उसे पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं.