2 सगे भाई निकले दोपहिया वाहन चोर, स्टेशन परिसर से बाइक चोरी का मामला

Nagpur GRP
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. लोहमार्ग पुलिस की अपराध जांच शाखा ने स्टेशन परिसर से दोपहिया वाहर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पता चला कि दोनों सगे भाई हैं. आरोपियों के नाम वर्धा निवासी यश अमन पुणेकर (२3 आणि ऋषि अमन पुणेकर (१९) बताये गये हैं. उनके पास से 70,000 रुपये की कीमत की चोरी की बाइक भी बरामद की गई.

जानकारी के अनुसार मामला 19 जून का है. भांडे प्लाट निवासी अभिषेक मंगल श्रीरामे, ने अपनी बाइक (एमएच-४९/एएन-५४८४) ने प्लेटफार्म 8 के पास एफओबी के नीचे खड़ी की थी. अगली सुबह ड्यूटी से लौटने पर उन्हें बाइक नहीं मिली. उन्होंने काफी तलाश के बाद जीआरपी में मामला दर्ज कराया. 

CCTV में कैद हुए आरोपी

जीआरपी की क्राइम ब्रांच टीम ने सीसीटीवी रिकार्डिंग जांची तो 2 युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिये. काफी तलाश के बाद दोनों युवक वर्धा के होने का पता चला. इसके बाद वर्धा जीआरपी की मदद से फिल्डिंग लगाकर दोनों आरेापियों को वर्धा में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की कबूली दी.

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी वर्धा जिले के नामजद अपराधी है उन पर कई मामले दर्ज हैं. यह कार्रवाई एसपी डॉ. अक्षय शिंदे, अपर पुलिस अधीक्षक वैशाली शिंदे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी हेमंत शिंदे के मार्गदर्शन में पीआई कानपिल्लेवार, एपीआई भिमटे, मानकर, खोब्रागडे, शेंडे, गजवे, राऊत, तितरमारे ने की.