क्राइम ब्रांच द्वारा धरे गए 2 सेंधमार, 3 वारदातों की दी जानकारी

Maharashtra ATS detains man in Ratnagiri for questioning in terror suspects case
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. क्राइम ब्रांच की यूनिट 3 की टीम ने सेंधमारी की वारदातों में सक्रिय 2 आरोपियों को दबोच लिया. पूछताछ में दोनों ने 3 वारदातों को अंजाम देने की जानकारी दी. पकड़े गए आरोपियों में धम्मदीपनगर निवासी हर्ष उर्फ छोटू योगेश डेहरिया (19) और ईंट भट्ठा चौक निवासी मयंक उर्फ चरसी कुंवरसिंह शाहू (22) का समावेश है. उनके एक फरार साथी की तलाश जारी है.

2 सप्ताह पहले पांचपावली के नाइक तालाब परिसर में रहने वाली वंदना उके के घर में चोरी हुई थी. क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी थी. गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने पांचपावली के अलावा यशोधरानगर में 2 और मानकापुर थाना क्षेत्र में 1 वारदात को अंजाम देने की कबूली दी. उनसे 1.93 लाख रुपये का माल जब्त किया गया.

Navbharat Live
navbharatlive.com