-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 2 Accused Of Burglary Arrested 5 Incidents Revealed
Nagpur News: सेंधमारी के 2 आरोपी अरेस्ट, 5 वारदातों का खुलासा, 1.78 लाख का माल बरामद
- Written By: नवभारत डेस्क

(फाइल फोटो)
नागपुर. यशोधरानगर में पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान 2 संदिग्ध युवकों का पकड़ा. पूछताछ करने पर दोनों शातिर चोर निकले. उन्होंने थाना क्षेत्र में की सेंधमारी समेत 5 वारदातें कबूलीं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोना-चांदी के गहने और 2 दोपहिया वाहनों समेत 1,78,350 रुपये का माल बरामद किया. आरोपियों के नाम ऋषभ चंद्रशेखर कावले (22) और तपीश राहुल बागडे (21) बताये गये हैं. दोनों नजूल लेआउट, जरीपटका निवासी हैं.
जानकारी के अनुसार, शिवकृपा सोसाइटी, भिलगांव निवासी पंकज नितगोपाल पाल (54) अपनी माता का निधन होने के पर पूरे परिवार के साथ कोलकाता गए हुए थे. इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने मेन डोर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. फिर टेबल और मंदिर में रखी चांदी की मूर्ति व सिक्के, मोटर पम्प, कार की चाबी, लैपटॉप, 2 हार्डडिस्क, 2 मोबाइल, 3 घड़ियों और 8,000 रुपये नकद समेत कुल 55,425 रुपये का माल ले उड़े. घर लौटने पर पंकज को चोरी का पता चला. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की.
2 वाहन भी किये चोरी
इस बीच, गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक दोपहिया वाहन (एमएच49/सीई-6623) पर 2 युवक संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिये. दोनों को रोककर पूछताछ करने वे घबरा गये. शक बढ़ने पर दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई. कुछ ही देर में उन्होंने अपनी चोरियां कबूलना शुरू कर दिया. उन्होंने पंकज के यहां की गई चोरी के अलावा 2 अन्य सेंधमारी और 2 बाइक चोरी की भी कबूली दी. कुल 5 मामलों में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 2 दोपहिया वाहन, गहने आदि समेत 1.78 लाख का माल बरामद किया. जांच जारी है. यह कार्रवाई डीसीपी कदम, एसीपी खांडेकर के मार्गदर्शन में पीआई भेदोडकर, मोटे, भालेगाव, सिरसाट, देवांगन, बोंद्रे, वानखेडे, चिंतले, झरकर, चौरसिया, पराजे, गोकुल आदि ने की.
सम्बंधित ख़बरें
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
2 accused of burglary arrested 5 incidents revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या
Aug 03, 2026 | 11:42 AM44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
Aug 03, 2026 | 11:39 AMSBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
Aug 03, 2026 | 11:37 AMBlack Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Aug 03, 2026 | 11:34 AMकिरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
Aug 03, 2026 | 11:25 AMराजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
Aug 03, 2026 | 11:14 AMदतिया उपचुनाव: 3 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की बढ़त सिमटी, कांग्रेस ने तीसरे राउंड में बनाई बढ़त
Aug 03, 2026 | 11:14 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













