व्यापारी के 2.30 लाख उड़ाए

2018_10large_Theft_598.jpg
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. लकड़गंज थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार 2 महिला चोरों ने एक व्यापारी के बैग से 2.30 लाख रुपये उड़ा लिए. पुलिस ने रामकुटी, गांधीबाग हैंडलुम मार्केट निवासी नंदकिशोर मिश्रीलाल हुरकट (73) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

हुरकट गांधीबाग में रिचर टेक्सटाइल नामक दूकान चलाते हैं. दूकान में माल भरने के लिए उन्होंने अपने मित्र नंदनवन निवासी रमेश जेजानी से 5 लाख रुपये लिए. रकम हैंडबैग में रख दी. टेलीफोन एक्सचेंज से गांधीबाग जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए.

2 महिलाएं रिक्शा में पहले से सवार थीं. रास्ते में दोनों महिलाओं ने चालाकी से हुरकट के बैग से 2.30 लाख रुपये चोरी कर लिए. दूकान लौटकर रुपये गिनने पर हुरकट को चोरी का पता चला. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

Navbharat Live
navbharatlive.com