- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 1167 Dengue Patients Found In Nagpur Within 8 Months 1 Died
नागपुर में 8 महीने के भीतर मिले 1,167 डेंगू मरीज, 1 की मौत
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
नागपुर. इस बार मानसून की देरी और बाद में अनियमितता की वजह से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है. मच्छरों की पैदावार के लिए अनुकूल माहौल होने से मलेरिया के साथ ही डेंगू भी अधिक फैला. अब तक कई लोगों की जान भी चली गई. पूर्व विदर्भ के 6 जिलों में गत वर्ष की तुलना में इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है. यह आंकड़ा महज 8 महीनों का है. जिस तरह बारिश हो रही है, उससे लग रहा है कि आंकड़ा तीन गुना तक पहुंच सकता है.
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है. पिछले दिनों तो महानगर पालिका ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में सिटी में किसी भी मरीज की मौत होने की जानकारी दी थी. नागपुर, गोंदिया, भंडारा, वर्धा, चंद्रपुर, गड़चिरोली में 2022 में डेंगू के कुल 552 मरीज मिले थे लेकिन मृत्यु एक भी दर्ज नहीं की गई थी.
इस वर्ष की शुरुआत से ही डेंगू के मरीज मिलने लगे थे. सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी से 31 अगस्त तक यानी 8 महीनों में 1,167 मरीज मिले. इनमें से एक मरीज की मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है. पूर्व विदर्भ में सर्वाधिक मरीज मिले हैं. इनमें नागपुर जिला पहले स्थान पर है.
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
नितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
नागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर
बारिश की वजह से और बढ़ेगा प्रकोप
मेडिकल के सहयोगी प्राध्यापक डॉ. अविनाश गावंडे ने बताया कि इस बार बच्चों में डेंगू अधिक प्रमाण में देखने को मिला. बाढ़ की स्थिति के बाद कई जगह पानी जमा रहा. बारिश भी रुक-रुक कर हो रही है. इससे मच्छरों का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है. डेंगू की शुरुआत जुकाम के साथ होती है. यदि 3 दिनों तक जुकाम कम हो तो फिर रक्त की जांच कराना आवश्यक हो जाता है. चिकित्सक की सलाह पर रक्त की जांच कराने से पता चल जाता है कि कौन सी बीमारी है. मलेरिया और डेंगू के लक्षण समान होते हैं लेकिन डेंगू में रक्त का घटक प्लेटलेट तेजी से कम होना लगता है. इस सीजन में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना आवश्यक है.
1167 dengue patients found in nagpur within 8 months 1 died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














