-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Rural Lpg Cylinder Shortage Ujjwala Crisis
ग्रामीणों की रसोई में फिर लौटा धुआं, नागपुर में LPG सिलेंडर का संकट गहराया
- Written By: आकाश मसने
Nagpur LPG Cylinder Crisis: नागपुर ग्रामीण इलाकों में LPG सिलेंडर की गंभीर किल्लत से रसोई ठप। उज्ज्वला योजना के लाभार्थी दोबारा लकड़ी के चूल्हे जलाने को मजबूर हो रहे है।

सिलेंडर के लिए लगी कतार (फोटो नवभारत)
Nagpur LPG Cylinder Shortage News: नागपुर जिले सहित ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत ने आम लोगों की रसोई का चूल्हा ठंडा कर दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का ‘धुंधला चेहरा’ अब स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है।
सरकार ने घर-घर गैस पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि गांवों के अधिकांश घरों में सिलेंडर खाली पड़े हैं और मजबूरी में महिलाओं को फिर से लकड़ी-कंडों के चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं।
सिलेंडर रिफिल कराने पर 1,000 रुपये से ऊपर का भारी खर्च और उसके बाद भी गैस एजेंसियों का दो-टूक जवाब ‘सिलेंडर उपलब्ध नहीं है’। इस दोहरी मार ने ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक संतुलन बिगाड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि, उज्ज्वला का गैस रसोई में नहीं, सिर्फ कागजों में ही जल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को क्यों मिला था अबू धाबी सेंटर? NTA ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त
नागपुर में स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल! कम्युनिटी टॉयलेट्स पर हर महीने 66 लाख का खर्च, फिर भी बजबजा रहे शौचालय
ऑपरेशन थंडर से नशा तस्करों पर शिकंजा, नागपुर पुलिस का अभियान तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील
उज्ज्वला लाभार्थियों की स्थिति एक जैसी
गांवों में अन दिनों हर घर में खाली सिलेंडर पड़े है। घर की महिलाएं और युवतियां लकड़ी-कंडे इकट्ठा करने में लगी हुई है। अब फिर से घरों में चूल्हे जलाने की नौबत आन पड़ी है।
महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू की गई योजना अब महंगाई और किल्लत के कारण स्वास्थ्य पर ही विपरीत असर डाल रही है। आंखों में जलन, धुएं की मार, कालिख से काले पड़ते घर, वही समस्याएं फिर लौट आई हैं, जिनसे मुक्ति का वादा सरकार ने किया गया था।
गैस वितरक दे रहे हैं सफाई
ग्रामीण जब गैस वितरक के पास सिलेंडर के लिए जाते है तो वह सप्लाई नहीं मिली, टैंकर लेट है, स्टॉक खत्म है, ऐसे जवाब देता है। लेकिन ग्रामीणों को शक है कि सिलेंडर काले बाजार में खपाए जा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति पर प्रशासन के मौन रवैये से ग्रामीणों में गहरा रोष है और यदि जल्द सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी भी ग्रामवासियों ने दे डाली है।
यह भी पढ़ें:- ‘आज अशोक सिंघल को शांति मिल रही होगी’, राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद बोले RSS चीफ मोहन भागवत
जल्द ही होगा समाधान
वाड़ी के अग्रवाल एजेंसी के मैनेजर सुखदेवे ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। खापरी डिपो में पर्याप्त ‘बल्क लिक्विड’ नहीं पहुंच पा रहा, जिससे गैस गाड़ियां बाहर ही नहीं निकल पा रहीं। नतीजा, ग्रामीण इलाकों में सप्लाई ठप है। यह स्थिति वरिष्ठ अधिकारियों को बताई है, उम्मीद है जल्द ही समाधान होगा।
एचपी गैस एजेंसी बाजारगांव के अंशुल असाटी ने कहा कि हम ग्राहकों को समय पर सेवा देने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन खापरी डिपो में लगातार कमी के कारण पिछले महीनों से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ी है। स्टॉक खत्म और मांग अधिक, इससे स्थिति और बिगड़ रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
Nagpur rural lpg cylinder shortage ujjwala crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 21 जून LIVE: आज योग दिवस पर कोलकाता से पूरी दुनिया को संदेश देंगे पीएम मोदी
Jun 21, 2026 | 06:50 AMHair Serum: महंगे हेयर सीरम छोड़िए! घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर सीरम, बाल बनेंगे सिल्की और चमकदार
Jun 21, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 21 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, जानें कैसा होगा इनका करियर
Jun 21, 2026 | 06:15 AMFather’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ
Jun 21, 2026 | 06:02 AMGraha Gochar Prediction: कर्क राशि में त्रिग्रही योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव?
Jun 21, 2026 | 06:00 AMAmazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














