-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Bjp Leaders Public Transport Initiative Nmc News
पीएम मोदी की अपील का असर, नागपुर में भाजपा पदाधिकारी बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मनपा कार्यालय
- Written By: अपूर्वा नायक
Public Transport Initiative: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्यूल बचाने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील के बाद नागपुर में भाजपा पदाधिकारियों ने बस और ई-रिक्शा से सफर कर संदेश देने की कोशिश की।

शिवानी दाणी ने पब्लिक बस से सफर (सौ. डिजाइन फोटो )
Public Transport Initiative By Shivani Dani: ईरान अमेरिका युद्ध के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से महत्वपूर्ण अपील की है। जिसमें उन्होंने कम से कम पेट्रोल और डीजल उपयोग करने का अनुरोध किया है।
पीएम मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की इस अपील का सीधा असर नागपुर में होता हुआ दिख रहा है। हाल ही में नागपुर स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दाणी वखरे ने पीएम मोदी की इस अपील का समर्थन किया है।
शिवानी दाणी और पहली बार BJP के पार्षद बने योगेश पचपोरे ने नागपुर मनपा कार्यालय पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया है। शिवानी दाणी के अलावा भी नागपुर महानगरपालिका में बीजेपी के कई पदाधिकारियों ने बसों और कारपूलिंग का ऑप्शन चुनना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
मंगलवार को नागपुर मनपा की स्थायी समिति चेयरपर्सन शिवानी दाणी वखरे ने आपली बस और ई-रिक्शा से मनपा मुख्यालय तक अपना सफर तय किया। उनकी इस यात्रा में BJP के पार्षद बने योगेश पचपोरे ने भी उनका साथ दिया। इसके अलावा शाम के समय भी शिवानी दाणी ई-रिक्शा से घर भी पहुंची।
सोशल मीडिया पर नागरिकों से की अपील
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नागपुर मनपा स्थायी समिति अध्यक्ष ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के ज़रिए, मैं नागपुर के सभी लोगों से अपील करती हूँ कि वे जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, पेट्रोल की खपत कम करें और नागपुर को प्रदूषण-मुक्त, साफ़ और हरा-भरा शहर बनाने में योगदान दें।
चर्चा में रही आधिकारिक गाड़ी
हालांकि इस पहल के बीच एक अलग चर्चा भी सामने आई। दिन के दौरान उनकी आधिकारिक गाड़ी मनपा मुख्यालय के आसपास देखी गई, जिसके बाद पार्षदों और अधिकारियों के बीच इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
ये भी पढ़ें :- Ajit Pawar NCP की नई सूची से प्रफुल पटेल और भुजबल गायब, पार्टी में अंदरूनी कलह के संकेत
इसके बावजूद भाजपा नेताओं द्वारा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किए जाने को नागरिकों के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। नागपुर में बढ़ते ट्रैफिक और ईंधन खर्च के बीच इस तरह की पहल को पर्यावरण और यातायात प्रबंधन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Nagpur bjp leaders public transport initiative nmc news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













